spot_img
spot_img

नहीं रहीं दुनिया की सबसे अधिक उम्र की महिला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : दुनिया की सबसे अधिक उम्र की महिला का मंगलवार की रात को 118 साल की उम्र में निधन हो गया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, फ्रांस की सिस्टर आंद्रे दुनिया की सबसे ज्यादा उम्र की लेडी थीं। उनका जन्म 11 फरवरी 1904 को हुआ था। 25 दिन बाद वे 119 साल की हो जातीं। बता दें कि फरवरी 2022 में जब वे 118 साल की हुई थीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने अपने हाथों से उनके लिए बर्थडे नोट लिखकर भेजा था। सिस्टर आंद्रे ने अपनी लाइफ में फ्रांस के 18 राष्ट्रपति देखे। इस दौरान कैथोलिक चर्च में 10 पोप बदल गए।

सामाजिक एवं धार्मिक सेवा में लगाया जीवन का अधिक समय

सिस्टर आंद्रे ने अपनी ज्यादातर उम्र धार्मिक कार्यों और समाज की सेवा करने में बिताई। कैथोलिक नन बनने से पहले उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बेसहारा बच्चों की देखभाल की। उसके बाद 28 सालों तक अस्पताल में बुजुर्गों और अनाथ बच्चों को सहारा दिया। वे दुनिया की सबसे लंबे समय तक जीने वाली नन भी हैं।

पिछले साल ही गिनीज बुक में दर्ज हुआ था नाम

सिस्टर आंद्रे पिछले साल ही दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला बनी थीं। इससे पहले यह रिकॉर्ड जापान की काने तनाका के पास था। पिछले साल अप्रैल में काने तनाका की मृत्यु होने के बाद यह रिकॉर्ड सिस्टर आंद्रे के नाम हो गया था। दुनिया में सबसे ज्यादा वक्त तक जीवित रहने का रिकॉर्ड भी फ्रांस की महिला के नाम पर ही है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक फ्रांस की जीन लुईस कैलमेंट 122 साल, 164 दिन तक जिंदा रही थीं। उनका जन्म 1875 में हुआ था।

इसे भी पढ़ें :जवान लड़का मेट्रो ट्रेन के सामने कू*दा, CCTV में कैद हुई घटना

इसे भी पढ़ें :BREAKING : हजारीबाग में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें :Mid Day Meal Scam : संजय तिवारी के खिलाफ केस दर्ज…

इसे भी पढ़ें :जेपी नड्डा ही रहेंगे भाजपा अध्यक्ष, कार्यकाल बढ़ा

इसे भी पढ़ें :Nepal Plane Crash : 16 साल बाद पति के जैसी मिली दर्दनाक मौ*त… देखें

इसे भी पढ़ें :क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की डेट वायरल, देखें…

इसे भी पढ़ें :रांची के चर्च कॉम्प्लेक्स में अचानक चीखने-चिल्लाने लगे लोग… देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...