spot_img

Mid Day Meal Scam : संजय तिवारी के खिलाफ केस दर्ज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : मिड डे मील के खाते से 101 करोड़ रुपये के फर्जी हस्तांतरण के संदेही गुनाहगार संजय तिवारी के खिलाफ अरगोड़ा थाना में आज केस दर्ज कर लिया गया। यह केस ED की अनुशंसा के आधार पर किया गया है। ED की छानबीन में यह खुलासा हो चुका है कि भानू कंस्ट्रक्शन के संचालक संजय कुमार तिवारी ने अपने खाते से 16 अगस्त, 2017 को अपने कर्मी राजू कुमार वर्मा के खाते में 8 करोड़, 27 लाख 28 हजार 309 रुपये हस्तांतरित किया था। इसके बाद राजू कुमार वर्मा ने उक्त राशि को विभिन्न खातों में हस्तांतरित किया। इसका वाहनों की खरीद में इस्तेमाल किया।

मनी लांड्रिंग के तहत ED की जांच के दौरान उसके ठिकाने से जब्त पांच एसयूवी गाड़ियों का रजिस्टर्ड नंबर भी फर्जी पाये गये थे। इसके बाद ED ने अरगोड़ा थाने में लिखित शिकायत की थी। ED के क्षेत्रीय कार्यालय रांची के सहायक निदेशक विनोद कुमार की शिकायत पर अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ED जांच में यह बात सामने आई थी कि संजय तिवारी ने पांच लग्जरी गाड़ियों में फर्जी रजिस्टर्ड नंबर लगवा रखे थे। ED ने संजय तिवारी को मनी लांड्रिंग मामले में 23 नवंबर 2011 को गिरफ्तार किया था। तब उसके घर से ED ने पांच गाड़ियों को जब्त किया था। ED जांच में यह भी बात सामने आई है कि उसने NHAI का भी फर्जी पहचान पत्र बनवा रखा था, जिसका उसने गलत उपयोग किया।
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...