spot_img

यहां बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा लाइटहाउस म्यूजियम, खासियत… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी गुजरात के लोथल में बन रहे राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (NMHC) की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस परियोजना में 4,500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोथल कभी सिंधु घाटी सभ्यता का प्रमुख व्यापारिक बंदरगाह था और अब इसे भारत की समुद्री विरासत का केंद्र बनाया जा रहा है। यह परिसर प्रधानमंत्री के “पंच प्राण” में से एक सपना, “विकास भी, विरासत भी” को साकार करता है। NMHC में इतिहास, शिक्षा, अनुसंधान और मनोरंजन को एक साथ जोड़ा जायेगा। यह परिसर 375 एकड़ में फैला होगा। 14 गैलरियों के माध्यम से भारत की समुद्री विरासत को दिखाया जायेगा, हड़प्पा काल से लेकर आज तक। यहां दुनिया का सबसे ऊंचा लाइटहाउस म्यूजियम बनेगा, 77 मीटर ऊंचा, जिसमें 65 मीटर पर एक ओपन व्यू गैलरी होगी। वहीं, तैरता हुआ रेस्टोरेंट होगा, 100 कमरे वाला टेंट सिटी और रिसॉर्ट और रात्रिकालीन लाइट शो भी आकर्षण का हिस्सा होंगे। 500 इलेक्ट्रिक कारों के लिये पार्किंग और 66 केवी सबस्टेशन की सुविधा पहले से चालू है। यह परियोजना हजारों लोगों को रोजगार देगी और स्थानीय कुटीर उद्योगों को भी बढ़ावा देगी। परिसर में एक समुद्री विश्वविद्यालय भी खोला जायेगा, जहां विशेष समुद्री कोर्स और रिसर्च की सुविधा होगी।

इसे भी पढ़े :झारखंड की ग्रामीण महिलाओं की मेहनत को मिली नई पहचान

इसे भी पढ़े :राष्ट्रीय युवा शक्ति CM से मिले, ये रखी डिमांड…

इसे भी पढ़े :झारखंड में शिक्षा का नया अध्याय, CM ने सौंपे नियुक्ति पत्र

इसे भी पढ़े :आसमान से बरसा कह

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...