spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

राष्ट्रीय युवा शक्ति CM से मिले, ये रखी डिमांड…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में मंगलवार को भावनाओं और संकल्प से भरा नजारा बना। CM हेमंत सोरेन से “राष्ट्रीय युवा शक्ति” के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने CM को बताया कि उनकी पहल पर 5 से 7 सितंबर तक स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा से रांची तक पदयात्रा आयोजित की गई। इस यात्रा का मकसद था गुरुजी के त्याग और समर्पण को याद करना, नशा उन्मूलन की उनकी मुहिम को दोहराना और पर्यावरण संरक्षण और समाज सुधार की उनकी प्रतिबद्धता को लोगों तक पहुंचाना। प्रतिनिधिमंडल ने CM से आग्रह किया कि झारखंड के सपूत, जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न से अलंकृत कराने की पहल राज्य सरकार स्तर से हो। वहीं, उन्होंने रांची के कांके डैम या हटिया डैम के निकट उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का निवेदन भी किया। प्रतिनिधियों का कहना था कि यह कदम न केवल झारखंड बल्कि पूरे भारतवर्ष के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं को सम्मान देगा।

पवित्र मिट्टी की भेंट

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने CM हेमंत सोरेन को नेमरा गांव की पवित्र मिट्टी भेंट की। यह मिट्टी गुरुजी की स्मृतियों और आशीर्वाद की जीवंत प्रतीक मानी गई। प्रतिनिधिमंडल में “राष्ट्रीय युवा शक्ति” के अध्यक्ष उत्तम यादव, दुर्गा चरण, सावन लिंडा, शैलेश नंद तिवारी, उमेश साहू, नितेश वर्मा, सोनू गुप्ता, रोहित यादव, आर्यन मेहता, रितेश गुप्ता, रंजन करमाली, प्रेम प्रतीक बमबारी, छोटू बेदिया, अनुराग तिर्की, आयुष गोप, प्रेम साहू, रामप्रवेश गुप्ता, निलेश महतो, आर्यन गुप्ता और विशाल साहू शामिल थे।

इसे भी पढ़े : CM से दिवंगत रामदास सोरेन के परिजनों की भावुक भेंट

इसे भी पढ़े : 2017–2021 तक के ई-चालान हुये माफ… जानें

इसे भी पढ़े : चाणक्य नीति: अपने पति से छुपाये ये 5 बातें, वर्ना खुशहाल जिंदगानी में लग जायेगा…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन बोले, अंगदान कई लोगों के लिये नई जिंदगी का उपहार…

Ranchi : कभी-कभी एक जीवन की विदाई कई जिंदगियों...

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

पुराने घरों में क्यों होता था आंगन, गजब का रोचक, वजह जानें…

Kohramlive : सीमेंट के जंगलों और फ्लैट संस्कृति के...

रोजाना अदरक खाने से मिल सकते हैं ये बड़े फायदे…

Kohramlive : अदरक भारतीय रसोई का एक ऐसा हिस्सा...

चाणक्य नीतिः इन 5 चीजों का घमंड इंसान को ले डूबता है!

Kohramlive : जीवन में सफलता मिलने पर आत्मविश्वास बढ़ना...