spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड में आगामी पांच दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi: राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग है। जहां एक ओर राज्य के पश्चिमी जिलों मे लू चल रही है तो वहीं दूसरी ओर बीती रात बारिश से राजधानी रांची समेत आसपास के इलाके के लोगों को राहत मिली है। राजधानी रांची के साथ गुमला, सिमडेगा में भी बारिश हुई।  लेकिन सुबह आठ बजते ही लोगों को फिर से गर्मी और उमस का एहसास हुआ। IMD के मुताबिक 19 जून तक राज्य में मानसून आने की संभावना है।  ऐसे में कुछ जिलों में अभी से बादल की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले पांच दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, अधिकतम तापमान में कमी महसूस की जा सकती है। जो दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की होगी। बुधवार को राजधानी रांची का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं राज्य के अधिकतर जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान दर्ज किया गया है। कहीं -कहीं लू चलने कि स्थिति बनी हुई है। ऐसे में मौसम विभाग ने सभी को सतर्क रहने कि सलाह दी है। 11 बजे दोपहर से 3 बजे तक घर से निकलने के लिए मना किया है। वहीं हल्के रंग और ढीले सूती कपड़े पहनें के लिए सलाह दिया है। घर से बाहर निकलते वक्त सिर को कपड़े से ढके या फिर टोपी, छाते का प्रयोग करें। प्यास नहीं भी लगने पर बार बार पानी पिये।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची की मानें तो आने वाले पांच दिनों के दौरान अलग अलग इलाकों में अलग अलग मौसम का रूख होगा। जहां कुछ इलाकों में बादल छायें रहेंगे। तो कहीं, हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ इलाकों में गर्म हवाओं का असर देखा जायेगा। राज्य के उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसमें बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, दुमका, खूंटी, रांची समत अन्य जिलें शामिल है।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...