spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गवर्नर सीपी राधाकृष्णन पहुंचे चतरा, क्या-क्या किया… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Chatra : गवर्नर सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि जब तक इलाके में घूमकर कर स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, उनकी आकांक्षाओं को न जाना जाय तब तक उनकी समस्या का समाधान संभव नहीं है। इसी उद्देश्य से वे राज्य के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर रहे हैं। थोड़े से समय में यह राज्य के 15वें जिला का भ्रमण है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के रूप में शपथ लेने के समय ही कहा था कि राज भवन खुद आम जनता के पास जायेगा। गवर्नर राधाकृष्णन आज चतरा के करमा पंचायत भवन में ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे।

गवर्नर

गवर्नर सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। उन्होंने कहा कि BDO से लेकर DC एवं थानेदारों से लेकर SP तक सभी आप लोगों से मिलेंगे। आप लोग उनसे समय लेकर अपनी समस्याओं से अवगत करायें। उन्होंने एक नागरिक द्वारा उठाये गये मुद्दे के संदर्भ में कहा कि यहां नदी पर डैम का निर्माण शीघ्र हो, इसके लिए पूरा प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वे जहां कहीं भी जा रहे हैं, वहां सिंचाई की समस्याएं बताई जा रही हैं। इसे गंभीरतापूर्वक लिया जायेगा। सभी परियोजनाएं समय पर पूर्ण हो, ऐसा प्रयास होगा।

गवर्नर

गवर्नर सीपी राधाकृष्णन ने हुसिया ग्राम में सड़क निर्माण कार्य पूर्ण न होने की शिकायत पर इसका कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सभी ग्रामों में बेहतर सड़कें हो। उन्होंने कहा कि समावेशी विकास के लिए आवश्यक है कि अंतिम पायदान में खड़ा व्यक्ति तक विकास का लाभ आसानी से पहुंचे। उन्होंने कहा कि याद है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के पूर्व गैस कनेक्शन शहरों तक ही सीमित था। वर्तमान में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन प्रदान किया जा रहा है। ‘जल जीवन मिशन’ के माध्यम से लोगों को पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है।

गवर्नर

उन्होंने सभी को नशा से दूर रहने के लिए आग्रह किया। महिला बहनों से कहा कि पुरुषों को नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। मौके पर गवर्नर ने विभिन्न लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। इस क्रम में उन्होंने एक लड़की का दूसरे की जान बचाने के लिए सराहना की तथा अन्य के लिए प्रेरणादायक बताया।

हजारीबाग में भी रुके गवर्नर

चतरा से लौटने के क्रम में गवर्नर सीपी राधाकृष्णन हजारीबाग में भी रुके। यहां उनका रुकना पहले से तय था। हजारीबाग के परिसदन भवन में गवर्नर का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सांसद जयंत सिन्हा, डीसी नैंसी सहाय, पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। मौके पर सांसद सिन्हा ने गवर्नर को हजारीबाग की सुप्रसिद्ध सोहराई कला का फोटो फ्रेम भेंट किया। इस दौरान सहायक समाहर्ता शताब्दी मजूमदार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी विद्या भूषण कुमार मौजुद रहे।

गवर्नर

इसे भी पढ़ें : Darbhanga Medical College and Hospital होगा अपग्रेड, देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : वृंदावन के प्रेम मंदिर में इधर-उधर दौड़ने-भागने लगे लोग… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...

IPL स्टार क्रिकेटर गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाया ये इल्जाम…

West Bengal : क्रिकेट के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स...

जिसकी खातिर पति और घर छोड़ा, उसने ही मा’र दिया…

UP : कभी जिस रिश्ते को पाने के लिये...

गांजा पीकर पायलट उड़ा रहा था फ्लाइट, ड्रग टेस्ट ने मचाया तहलका…

Delhi : आसमान में अचानक करीब 300 फीट नीचे...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...

IPL स्टार क्रिकेटर गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाया ये इल्जाम…

West Bengal : क्रिकेट के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स...

जिसकी खातिर पति और घर छोड़ा, उसने ही मा’र दिया…

UP : कभी जिस रिश्ते को पाने के लिये...

गांजा पीकर पायलट उड़ा रहा था फ्लाइट, ड्रग टेस्ट ने मचाया तहलका…

Delhi : आसमान में अचानक करीब 300 फीट नीचे...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...