spot_img
spot_img
spot_img

जेल के अंदर से चली गुगली पर विकेट गिरा था बिट्टू खान का, जानें क्या बोल गये SSP

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची सेंट्रल जेल में बंद अपराधी राज वर्मा के इशारे पर बिट्टू खान की हत्या कर दी गई। गैंगस्टर कालू लामा के मारे जाने के बाद से तनवीर अहमद उर्फ बिट्टू लामा गैंग के टारगेट में था। करीब तीन माह तक तनवीर अहमद उर्फ बिट्टू खान की हत्या करने को लेकर प्लानिंग की जा रही थी। कल्लू लामा गैंग से जुड़े अंकित कुमार सिंह और दीपक कुमार सिंह को रेकी करने की जिम्मेदारी दी गई थी। अंकित एदलहातू TOP और दीपक बिट्टू खान के घर की रेकी करने का काम दिया गया था। बिट्टू खान को मौत के घाट उतारना है या नहीं, इसपर अंतिम मुहर बीते 3 जून को जेल में बंद राज वर्मा ने लगाई। जेल से चली गुगली से बिट्टू खान का विकेट गिरा दिया गया। बीते 6 जून को बिट्टू खान की गोलियों से छलनी कर दिया गया। बरियातू के टोंटे चौक सरकारी कुआं के पास बिट्टू खान मारा गया था। इस बात का खुलासा आज रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने किया।

यहां याद दिला दें कि गैंगस्टर कालू लामा की साल 2022 में 27 जनवरी को मोरहाबादी मैदान के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब इल्जाम गैंगस्टर लव कुश शर्मा गैंग का नाम उछलकर सामने आया था। तब बिट्टू खान पर यह इल्जाम लगा था कि उसने ही रेकी कर शूटरों को यह बताया था कि कालू लामा मोराबादी मैदान में गुरूजी शिबू सोरेन के आवास के पास बैठा हुआ है। इसके बाद ही उसे टपका दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने बिट्टू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। SSP किशोर कौशल ने मीडिया को बताया कि पहले से तय प्लानिंग के अनुसार बीते 6 जून को अलग-अलग बाइक से चार अपराधी आये। एक बाइक पर दुर्गा और अभिषेक था। बाइक दुर्गा चला रहा था, वहीं अभिषेक पिस्टल थामे हुये था। दूसरे बाइक पर रोहन कुमार उर्फ रोहन श्रीवास्तव और रोहित मुंडा थे। रोहन बाइक चला था, वहीं रोहित मुंडा के पास पिस्तौल था। अभिषेक और रोहित ने बिट्टू खान पर गोलियों की बौछार कर दी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात में इस्तेमाल दोनों बाइक को डोरंडा में रहनेवाले मो. आरिफ के पास छुपा कर रख दिया गया। ये दोनों बाइक रिकवर कर लिये गये हैं। दोनों के नंबर प्लेट पर अंकित नंबर फर्जी पाये गये। इस वारदात को रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने काफी गंभीरता से लिया। सदर DSP की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम टेक्कनिकल सेल की मदद से हत्यारों तक पहुंच गई। इस हत्याकांड में शामिल रोहन कुमार उर्फ रोहन श्रीवास्तव, अंकित कुमार सिंह, मोहम्मद आरिफ, दीपक कुमार सिंह और अंकुश कुमार सिंह उर्फ लकी को दबोच लिया। हत्या में इस्तेमाल बाइक, मोबाइल फोन एक देशी पिस्तौल और जिंदा गोलियां बरामद की गई है।

इसे भी पढ़ें :भूकंप के चलते दफ्तरों व घरों से बाहर निकले लोग

इसे भी पढ़ें :आज से चार दिन बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

इसे भी पढ़ें :पीएम आज 70000 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

इसे भी पढ़ें :रांची से पटना जा रही वंदे भारत ट्रेन का कोडरमा में…

इसे भी पढ़ें :नाबालिग ने लूट ली नाबालिग की आबरू… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :गेहूं को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, देखें क्या

इसे भी पढ़ें :1 जुलाई से 17500 रुपये महंगी होने वाली है ये कार, देखें

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...

यूपी BJP की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...