spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची में फायरिंग, ‘दुकान खोलोगे तो खोपड़ी खोल देंगे’… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi (Akhilesh Kumar) : एक अपाची बाइक से आये दो बदमाशों ने माया मेडिकल हॉल में फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि मेडिकल हॉल का स्टाफ पंकज नीचे झुक गया। गोली एक रैक के कांच में लगी। कांच टूट गया। मेडिकल हॉल के मालिक सुधीर वर्णवाल एवं सुनील वर्णवाल एक शादी समारोह में शरीक होने धनबाद गये हुये हैं। घटना के समय केवल स्टॉफ मौजूद थे। यह मेडिकल हॉल राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना से कुछ दूरी पर है। सरेशाम 5 बजे के करीब हुई फायरिंग के बाद बदमाशों ने दुकान में एक पर्चा छोड़ा है, जिसमें इस बात का जिक्र है कि “दुकान बंद रखो, बिना परमिशन का दुकान खोलोगे तो खोपड़ी खोल देंगे।” फायरिंग करने के बाद दोनों बदमाश सरला बिरला स्कूल के बगल वाले रोड होते हुए रिंग रोड की तरफ भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही ASP मूमल राजपुरोहित एवं टाटीसिल्वे के थानेदार सहित कई छोटे-बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV को खंगाला जा रहा है। वहीं, वारदात के बाद मौके पर जुटे लोगों में कुछ पुलिस को कोस रहे थे। उनका कहना था कि टाटीसिल्वे में एक्टिव अपराधियों में पुलिस का कोई डर-भय नहीं रहा। दिन के उजाले में सरेशाम जहां जो मर्जी कर निकलते हैं। डरे-सहमें कुछ दुकानदारों का कहना था कि कुछ माह पहले भी सरेराह जमीन कारोबारी कल्लू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं एक पूर्व रेंजर के घर डाका डाला गया था। दुकानदारों का कहना था कि अगर अविलंब अपराधी नहीं पकड़े गये तो वो लोग सड़क पर उतरने को मजबूर हो जायेंगे।

इसे भी पढ़ें : गवर्नर सीपी राधाकृष्णन पहुंचे चतरा, क्या-क्या किया… जानें

इसे भी पढ़ें : भयानक एक्सीडेंट में पैर हुआ ध’ड़ से अलग… देखें कहां

इसे भी पढ़ें : Darbhanga Medical College and Hospital होगा अपग्रेड, देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : रात के अंधेरे में बालू तस्करों की चांदी, कैसे… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

संसद में वित्त मंत्री बोली, UPI पर टैक्स नहीं…

Delhi : मानसून सत्र अब अपने आखिरी पड़ाव पर...

बारिश में भी नहीं थमे कदम, विधानसभा गेट नंबर-1 पर छात्रों का हुजूम…

Ranchi : बारिश की बूंदें गिरती रहीं, लेकिन झारखंड...

झारखंड छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, बोले, बल प्रयोग गलत…

Ranchi: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संसद में वित्त मंत्री बोली, UPI पर टैक्स नहीं…

Delhi : मानसून सत्र अब अपने आखिरी पड़ाव पर...

बारिश में भी नहीं थमे कदम, विधानसभा गेट नंबर-1 पर छात्रों का हुजूम…

Ranchi : बारिश की बूंदें गिरती रहीं, लेकिन झारखंड...

झारखंड छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, बोले, बल प्रयोग गलत…

Ranchi: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...