Ranchi : राजधानी रांची का मौसम कल से बदलने वाला है। वहीं कुछ अन्य जिलों का भी यहीं हाल रहेगा। लोगों को ठंड कम लगेगी। कल से पारा में इजाफा होगा। तीन से चार डिग्री तक तापमान में वृद्धि होगी। कनकनी कम रहेगी। भोर और शाम में ठंड का अहसास हो सकता है। वैसे ठंड बरकरार रहेगी, परअगले चार दिनों तक कुछ राहत रहेगी।
मौसम विभाग केन्द्र रांची की तरफ से बताया गया कि 23 और 25 दिसम्बर तक आकाश में बादल छाये रहेंगे। बारिश की कोई गुंजाईश नहीं है। दिसम्बर के अंत में ठंड हल्का लगेगा। वहीं जनवरी की शुरूआत में ठंड ज्यादा रहेगी। मैदानी और नदी वाले इलाके में कोहरा रहेगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मीडिया को बताया कि अभी मौसम की जैसी स्थिति झारखंड में है, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि लोग क्रिसमस का आनंद उठा सकेंगे। कड़ाके की ठंड नहीं रहेगी। मौसम थोड़ा गर्म रहेगा। कुहासे से लोगों को राज्य में निजात मिलेगी। केवल, मैदानी, जंगली और वैसे इलाके जहां आसपास नदी-झरने हैं, उन्हीं इलाकों में कुहासा देखने को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें : Winner Team की बस पर धड़ाधड़ कूदने लगे लोग… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Ranchi News : कांटाटोली में बड़ा हादसा, इंजीनियर की गई जान… देखें
इसे भी पढ़ें : रांची के बड़ा तलाब में अनबैलेंस होकर गिरी कार, फिर देखें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : Sahebganj के रिबिका मर्डर केस पर क्या बोल गये सीएम हेमंत सोरेन… देखें
इसे भी पढ़ें : पुलिस को फोन कर बोला- “बीवी को मा*र दिया, अब क्या करूं?”












