spot_img
spot_img

Winner Team की बस पर धड़ाधड़ कूदने लगे लोग… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : फुटबॉल वर्ल्‍ड कप जीतने के बाद अर्जेंटीना की सरकार ने जीत का जश्न मनाने के लिए सरकारी छुट्टी का ऐलान किया था। इसी बीच राजधानी ब्यूनस आयर्स से कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें जश्न के दौरान दुर्घटनाएं घटी हैं। इनमें से एक वीडियो में लोग Winner Team की बस पर धड़ाधड़ कूदने भी लगे। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को हेलीकॉप्टर के जरिये लिफ्ट करना पड़ा। कप्तान लियोनल मेसी समेत सभी खिलाड़ी ओपन बस परेड का हिस्सा बने।

फुटबॉल का ऐसा जुनून

यह वीडियो दर्शाता है कि अर्जेंटीना के प्रशंसकों के लिए यह वर्ल्ड कप जीत कितना मायने रखती है। इस परेड को कई वर्षों तक याद किया जाएगा। मेसी के भी कई फोटोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह वर्ल्ड कप ट्रॉफी को सीने से लगाकर सोते हुए दिख रहे हैं। मेसी ने अपने पांचवें विश्व कप में टीम को जीत दिलाई। साथ ही वर्ल्ड कप से 16 साल के यूरोप के दबदबे को भी खत्म किया। 2002 (ब्राजील) के बाद पहली बार कोई लैटिन अमेरिकी टीम वर्ल्ड कप जीती है। कुछ फैन्स तो बस स्टॉप से नीचे गिरते नजर आए।

इस वर्ल्‍ड कप में मेसी ने दागे 7 गोल

मेसी का इस वर्ल्ड कप में प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने कुल सात गोल दागे। पोलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच को छोड़कर मेसी ने हर मैच में गोल किए। फ्रांस के खिलाफ फाइनल में मेसी ने कुल दो गोल दागे। साथ ही अपने कुल वर्ल्ड कप गोल्स की संख्या 13 कर ली। उन्होंने इस मामले में ब्राजील के पूर्व महान फुटबॉलर पेले को पीछे छोड़ दिया। पेले ने 12 गोल दागे थे। मेसी को उनके प्रदर्शन के लिए गोल्डन बॉल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

ओपन परेड में बस पर कूदे फैन्स

फीफा वर्ल्ड कप के बाद ओपन परेड में जश्न अलग बात है, लेकिन अर्जेंटीना की टीम का यह परेड किसी भी परेड से अलग थी। इस तरह का माहौल कभी किसी ने नहीं देखा था। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिखा कि दो फैन्स ने अर्जेंटीना की टीम बस पर कूदने का प्रयास किया। ऐसे में खिलाड़ियों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठता है। पहला फैन एक ब्रिज से बस पर कूदता हुआ दिखाई पड़ा और बस पर गिरा। वहीं, दूसरा फैन बस के पिछले हिस्से से टकराकर नीचे सड़क पर गिर गया। इसके बाद बस को रोका गया। वहीं, पीछे से आ रही भारी भीड़ ने उसे उठाया।

इसे भी पढ़ें : Ranchi News : कांटाटोली में बड़ा हादसा, इंजीनियर की गई जान… देखें

इसे भी पढ़ें : रांची के बड़ा तलाब में अनबैलेंस होकर गिरी कार, फिर देखें क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : Sahebganj के रिबिका मर्डर केस पर क्या बोल गये सीएम हेमंत सोरेन… देखें

इसे भी पढ़ें : पुलिस को फोन कर बोला- “बीवी को मा*र दिया, अब क्या करूं?”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गांव-गांव घूमकर बांट रहा था ‘सरकारी बाबू’ बनने का सपना, फिर…

Pakur : पाकुड़ में खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर...

वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तूफान, 11 गेंद 50 रन और इतिहास ध्वस्त…

Kohramlive : श्रीलंका के दांबुला में रविवार को भारत...

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...