Kohramlive : शिवम ने अपनी पत्नी मीना को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। मीना की हत्या करने के बाद शिवम ने खुद पुलिस को फोन किया और बोला… बीवी को मार दिया, अब मैं क्या करूं? इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने महिला के मायकेवालों को फोन पर सूचना दे दी है।
डबुआ थानेदार इंस्पेक्टर जयभगवान ने बताया मूल रूप से उत्तर प्रदेश अलीगढ़ निवासी शिवम (29) फिलहाल उत्तमनगर मुर्गी फार्म इलाके में रहता है। नीलम चौक के पास एक फैक्ट्री में सहायक की नौकरी करता था। करीब एक साल पहले शिवम की शादी मीना (26) से हुई थी। पड़ोसियों के अनुसार, शादी के बाद से दोनों में झगड़ा होते रहता था। रविवार को छुट्टी के कारण शिवम और पत्नी मीना घर पर ही थे। दोपहर बाद अचानक दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। गुस्से में शिवम ने पत्नी मीना का गला दबा दिया। कुछ देर तक हरकत ना हुई तो आरोपी ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस से कहा पत्नी की हत्या कर दी अब क्या करूं। मामले की गंभीरता देख पुलिस हरकत में आई और उसका पता पूछा। पति को हिरासत में ले लिया गया है। यह मामला हरियाणा के फरीदाबाद से उछल कर सामने आई है।
इसे भी पढ़ें : दूसरी बीवी का ब्रूटल म*र्डर, बॉडी पार्ट्स बटोर रही पुलिस… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Bokaro News : अब एसी सेकेंड क्लास ट्रेन से शराब की तस्करी, ऐसे हुआ खुलासा… देखें
इसे भी पढ़ें : UP News : “खुद का क*त्ल करवाया, बोला जिंदा होकर तकदीर बदल दूंगा”… कमजोर दिल वाले यह खबर ना पढ़ें
इसे भी पढ़ें : पति के सामने देवर से इश्क का भयानक अंजाम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : टोला के लोगों का कलेजा हमेशा धकधक करते रहता है… देखें वीडियो















