spot_img
spot_img

बाल सुधार गृह का कल वायरल हुआ था वीडियो, आज मिले ये सामान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह का रविवार जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम को यहां से 5 मोबाइल फोन, दो डाटा केबल, चार्जर और कई आपत्तिजनक सामान मिले। जिसे जब्‍त कर अपने साथ ले गई। कोहराम लाइव ने बाल सुधार गृह में कुछ बाल कैदियों द्वारा वहां बंद अन्‍य बंदियों के परिजनों से वीडियो भेजकर पैसे की मांग करने की खबर को प्रमुखता से दिखाया था।

पढ़ें कोहराम लाइव की EXCLUSIVE REPORT

“यह वीडियो देख रही हो न, बाकी बताने की जरूरत नहीं। 20 हजार रुपये की जरूरत है, मोबाइल लेना है, बहुत ठंडा है, गरम कपड़ा जरूरी हो गया। पैसा पहुंचा देना, वरना यही हाल यहां बंद तेरे बेटे का करूंगा। वैसे भी तेरा बेटा सिंगल चेचिस है।” यह कहना है इशरत जहां का। इशरत का बेटा रांची के डुमरदगा बाल सुधार गृह में बीते दो माह से बंद है। इशरत ने कहा- यह वीडियो उनकी बेटी के मोबाइल पर आया था। तब बेटी ने कहा था… भैया ऐसा मत करना, मेरे भाई को मत मारना। तब फोन करने वाले ने कहा था… भैया मत बोलो- दोस्‍त बनो।

रिमांड होम में बंद बेटे की चिंता में डरी-सहमी इशरत इस बात की जानकारी कर्मचारियों और प्रभारी को भी दी। तब सबने उनसे यही कहा- वह लोग बहुत बदमाश है। उनसे बतियाना छोड़ दें। इशरत का इल्‍जाम है कि शिकायत के बाद उसके बेटे को कंबल ओढ़ा कर रजाई की तरह धुन दिया गया। नतीजा… उसे रिम्‍स में भर्ती कराना पड़ा। मां का दावा है कि उसे अल्‍सर है और आंत में चोट लगी है।

वहीं बाल संप्रेषण गृ‍ह के प्रभारी देवी प्रसाद का कहना है कि उसके बेटे को बवासीर है, इस वजह से उसके पाखाना में खून आ रहा है। रिम्‍स में 5 दिन भर्ती था। ऑपरेशन कराने को राजी नहीं था, नतीजा अब भी उसे यह रोग सता रहा है।
इशरत जहां ने कहा- 3 दिन पहले बाल सुधार गृह से बाहर निकले एक लड़के ने उससे कहा- आंटी अपने बेटे को बाहर निकाल लो, उसके साथ गलत हो रहा है। रोज मार खाता है। वहीं सदर के थानेदार श्‍याम किशोर महतो ने बताया कि जो वीडियो इशरत को भेजा गया, वह काफी पुराना है। जिस बंदी को पीटा जा रहा है, वह लड़का बीते सितंबर माह में ही बाल सुधार गृह से बाहर निकल चुका है। यह बंदी एक दफा यहां से भाग गया था। बाद में पकड़ा गया था। दोबारा रिमांड होम में भेजे जाने पर कुछ लड़कों ने उसकी पिटाई की थी। यह बोलकर उसे पीटा गया था कि भागते हो तुम, टॉर्चर होते हैं हमलोग। वैसे रिमांड होम के अंदर दादागिरी करने वाले सभी बाल कैदियों की पहचान कर ली गई है। इसमें से दो गांजा, चरस मंगाकर पीता था। इन दोनों पर अलग से भी केस दर्ज है।

वहीं यहां के कुछ कर्मचारियों ने दबी जुबान से कहा कि यहां की हालत बहुत खराब । कुछ बाल कैदियों की गुंडागर्दी चरम पर है। यहां से निकलकर जाने वाले बंदियों का सामान तक वापस नहीं किया जाता। गिने चुने कुछ बाल कैदियों की यहां हुकूमत चलती है। जब जो चाहा कर लिया, जब जिसे चाहा पीट दिया। यहां तक कि अंदर पहरेदार की पोस्टिंग भी उनकी मर्जी से होती है। गांजा, चरस, सिगरेट, खैनी से लेकर कई तरह की नशीले चीजें का यहां बेखटके पहुंच जाती है। आये दिन रांची पुलिस रिमांड होम के अंदर सबकुछ खंगालती भी है। कुछ दिन ठीक रहता है, फिर शुरू हो जाती है मनमानी। जिन बंदियों की जेब में पैसा है, उन्‍हें यहां कोई दिक्‍कत नहीं। मोबाइल रखने की खुली छूट पाना बहुत मुश्किल काम नहीं।

इसे भी पढ़ें : मेरी कब्र की पत्थर पर लिख देना हिन्दुस्तान, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…

इसे भी पढ़ें : IOCL में होगी बंपर बहाली, जानें कब तक करना है अप्‍लाई

इसे भी पढ़ें : क्रंकीट मिक्सर में बना मालपुआ का घोल, जानिए क्यों

इसे भी पढ़ें : PM MODI TWITTER ACCOUNT HACKED, जानिये TWITTER की जांच में चला पता

इसे भी पढ़ें : चीखती रही पत्‍नी, घसीटता-पीटता रहा पति, फिर मोहल्‍ले वालों ने किया…

इसे भी पढ़ें : कॉमेडियन भारती सिंह बनने वाली है मां, वीडियो में देखिये क्या कर रही…

इसे भी पढ़ें : एक फॉर्म भरें और EPFO से उठाएं 7 लाख का लाभ, जानिए कैसे

इसे भी पढ़ें : इस प्रेमी का दर्द भरा वीडियो देखकर आप हो जाएंगे लोटपोट…

इसे भी पढ़ें : अगर आपके पास भी है जनधन खाता तो मिलेगा ये लाभ

इसे भी पढ़ें : इन ट्रेनों में मिलेगी ‘ट्रेन होस्टेस’ की सुविधा, पुरुषों को भी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...

ससुराल जा रहे युवक से लूटमा’र, CCTV खंगाल रही पुलिस…

Giridih : गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर रविवार को उस वक्त...

गढ़वा जेल में योग दिवस के बाद लगी ‘जेल अदालत’…

Garhwa : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़वा के...