kohramlive desk : नौकरीपेशा लोगों को 7 लाख रुपये का बंपर फायदा पाने का मौका है। EPFO की तरफ से नौकरी वाले लोगों को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। अगर आप ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स (EPFO Subscribers) हैं, तो आप आसानी से इसका फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक फॉर्म भरना होता है, जिसके बाद ही इसका फायदा लिया जा सकता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों को पीएफ और पेंशन के अलावा जीवन बीमा का भी फायदा देता है। यह सुविधा ग्राहकों को फ्री में मिलती है। इसके लिए किसी भी तरह का योगदान नहीं देना होता है।
EPFO ने ट्वीट कर दी थी जानकारी
EPFO ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी थी. EPFO ने ट्वीट में लिखा था कि EPFO के सभी सब्सक्राइबर इम्प्लॉइज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम, 1976 (EDLI) के तहत कवर होते हैं। EDLI स्कीम के तहत हर EPF अकाउंट पर 7 लाख रुपये तक का फ्री इंश्योरेंस कवर मिलता है। बता दें कि अगर बिना किसी नॉमिनेशन के ही सदस्य की मौत हो जाती है, तो क्लेम को प्रोसेस करना कठिन हो जाता है। आइए जानते हैं कि आप ऑनलाइन माध्यम से कैसे नॉमिनेशन डिटेल्स भर सकते हैं। बता दें ईपीएफ के सभी सब्सक्राइबर्स को इम्प्लॉइज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम, 1976 (EDLI) के तहत सभी EPF अकाउंट पर पूरे 7 लाख रुपये का फायदा फ्री इंश्योरेंस के रूप में दिया जाता है.
इस प्रकार करा सकते हैं ई-नॉमिनेशन
- आपको सबसे पहले EPFO की ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.epfindia.gov.in/पर जाना होगा।
- यहां आपको सबसे पहले ‘Services’ ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद में आपको यहां ‘For Employees’ पर क्लिक करना है।
- अब ‘मेंबर UAN/ऑनलाइन सर्विस (ओसीएस/ओटीसीपी) पर क्लिक करें।
- अब यूएएन और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
- इसके बाद में ‘मैनेज’ टैब में ‘ई-नॉमिनेशन’ सेलेक्ट करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर ‘प्रोवाइड डिटेल्स’ टैब आएगा, ‘सेव’ पर क्लिक करें।
- फैमिली डिक्लेरेशन अपडेट करने के लिए ‘यस’ पर क्लिक करें।
- अब ‘एड फैमिली डिटेल्स’ पर क्लिक करें। एक से ज्यादा नॉमिनी भी ऐड किए जा सकते हैं।
- किस नॉमिनी के हिस्से में कितना अमाउंट आएगा, इसकी घोषणा के लिए ‘नॉमिनेशन डिटेल्स’ पर क्लिक करें।
- डिटेल्स डालने के बाद ‘सेव करें।
- ईपीएफ नॉमिनेशन’ पर क्लिक करें।
- ओटीपी जनरेट करने के लिए ‘ई-साइन’ पर क्लिक करें। ओटीपी आधार के साथ लिंक मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
- ओटीपी को निर्धारित स्पेस में डालकर सब्मिट पर क्लिक करें।
इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, आपके पास है इतने से ज्यादा सिम कार्ड तो हो जाएगा बंद
इसे भी पढ़ें : SBI में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : रांची के बाल सुधार गृह में बवाल, परिजन बोले- यहां बच्चे का हो जाएगा मर्डर, देखें
इसे भी पढ़ें : SBI Alert : 11 दिसंबर को बंद रहेगी स्टेट बैंक की Internet Banking
इसे भी पढ़ें : CDS बिपिन रावत पंचतत्व में विलीन, बेटीयों ने दी मुखाग्नि, 17 तोपों से दी गई सलामी
इसे भी पढ़ें : “जब तक सूरज चांद रहेगा, बिपिन जी का नाम रहेगा” के नारों से गूंज उठी दिल्ली (Video)
इसे भी पढ़ें : मेरी कब्र की पत्थर पर लिख देना हिन्दुस्तान, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : Indian Army में निकली बंपर VACANCY, जानें कब तक करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : रेलवे में होगी 1780 पदों पर बहाली, जानें कब है आवेदन का लास्ट डेट














