spot_img

अब जो टीका लगवायेगा उसे ही मिलेगा राशन, आदेश जारी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

JAMTARA : जामताड़ा में लोग टीका लेने से कतरा रहे हैं। अंधविश्वास के कारण किसी की बात नहीं सुन रहे हैं। प्रशासन ने वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए एक नई तरकीब निकाली है। इसके अनुसार, अब जब तक जो लोग टीका नहीं लगवाएंगे, उन्हें राशन नहीं मिलेगा। राशन के लिए लोगों को अब राशन कार्ड से पहले टीके का सर्टिफिकेट दिखाना होगा। बिना इसके डीलर को राशन देने से सख्त मना कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : डोडा लदे पिकअप वैन को पीछा कर PCR ने पकड़ा, चालक-खलासी फरार

लापरवाही बरत रहे लोग

लोगों की टीका में दिलचस्पी नहीं लेने के कारण यह निर्णय लिया गया है। नारायणपुर के BDO ने बताया कि वैक्सीनेशन ही एक सहारा है, जिससे संक्रमण को कम किया जा सकता है। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। लोगों को टीका के लिए जिला प्रशासन की तरफ से अलग-अलग माध्यम से जागरूक भी किया जा रहा है।

डीसी ने धर्म गुरुओं के साथ की मीटिंग

इससे पहले जामताड़ा के उपायुक्त फैज अहमद मुमताज ने नारायणपुर प्रखंड सभागार में समाज के धर्मगुरुओं के साथ बैठक भी की थी। इसमें उन्होंने वैक्सीनेशन के लिए समाज के लोगों को जागरूक के लिए उन्हें जिम्मेदारी दी थी। इसके अलावा झोला छाप डॉक्टरों से भी लोगों को टीका लगवाने में मदद करने के लिए कहा गया था। लेकिन इसका कोई असर नहीं दिख रहा है।

इसे भी पढ़ें : कमरे में सो रहे बुजुर्ग की जलकर मौत, इस एंगल से जांच कर रही पुलिस

जन प्रतिनिधियों को दी गई जिम्मेदारी

वहीं अब जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी तय की गई है। इलाके के मुखिया, उप मुखिया, डीलर को कम से कम प्रतिदिन 10 लोगों को टीका लगवाने के लिए कहा गया है। यही जिम्मेदारी सहिया और सखी मंडल की दीदीयों को भी दी गई है।

28 मई से 6 जून तक वैक्सीनेशन कैंप

नारायणपुर प्रखंड में 28 मई से 6 जून तक कोविड वैक्सीनेशन के लिए विभिन्न पंचायतों में कैंप लगाया जा रहा है। नारायणपुर प्रखंड के मदनाडीह, पबिया, झिलुवा, पोस्ता, नारोडीह, नवाडीह, बुधुडीह, कुरता, चंदाडीह, लखनपुर, देवलबाड़ी, नारायणपुर, चंपापुर, शहरपुर, बोरवा इन सभी पंचायतों में कैंप लगाकर लोगों को वैक्सीन दी जा रही है, लेकिन लोग कैंप में पहुंच ही नहीं रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : अनलॉक होगी दिल्ली, इस दिन से खुलेगी फैक्ट्रियां, शुरू होगा कंस्‍ट्रक्‍शन

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...

झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…

Ranchi : झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...