spot_img
spot_img
spot_img

कमरे में सो रहे बुजुर्ग की जलकर मौत, इस एंगल से जांच कर रही पुलिस

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ के बरोसोल थाना क्षेत्र के जामबनी गांव में एक बुजुर्ग के जिंदा जलने की खबर आई है। आग लगने से उनकी मौत हो गई। घटना गुरुवार रात की है। यहां 87 वर्षीय शक्ति मन्ना अपने कमरे में कैंडल जलाकर सो गए थे। सुबह पड़ोसी उनके कमरे से धुआं उठता देखे तो उनके भाई को जानकारी दी गई। उनके छोटे भाई विमल मन्ना ने दरवाजा खोला तो वे जलकर राख हो चुके थे। कमरे का सारा सामान भी जल चुका था।

इसे भी पढ़ें : ‘अब जीने को जी नहीं चाहता,’ सुनिये, क्या बोल गई पीड़िता और महिला थानेदार

तीन दिनों से इलाके में नहीं है बिजली

छोटे भाई ने बताया कि वे 8 बजे रात में उनके घर से खाना खाकर सोने आए थे। पिछले तीन दिनों से इलाके में बिजली नहीं रहने के कारण मोमबत्ती जलाकर सोते थे। उन्होंने आशंका जताई है कि मोमबत्ती से आग लग कर ही उनकी मृत्यु हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद बरसोल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : Baba Ramdev का बयान बना फांस, अब सुनिये क्या बोल गये IMA President

पुलिस हत्या के एंगल से भी कर रही छानबीन

बड़सोल थाना प्रभारी ज्योति लाल राजबाड़ ने बताया कि मृतक के छोटे के अनुसार मोमबत्ती से आग लगकर उनके बड़े भाई की मृत्यु होने की प्रथम दृष्टया लग रहा है। पुलिस हत्या की आशंका पर भी छानबीन कर रही है।

इसे भी पढ़ें : दौलत की नहीं दिल की धनी है निकीता दीदी

मकान खरीदने वाले से विवाद

विमल मन्ना ने पुलिस को यह भी बताया कि शक्ति मन्ना जमशेदपुर कदमा भाटिया बस्ती निवासी पुष्पा देवी को जो घर बेचे थे,उसके दो लाख रुपये अभी भी बाकी हैं। वे पैसा नहीं देने पर कदमा थाना में लिखित शिकायत भी किए थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...

‘मौत की घाटी’ में 400 फीट नीचे गिरा ट्रेलर, फिर…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की 'मौत की...