- CM केजरीवाल ने कहा, हम जनता के सुझाव से धीरे-धीरे अनलॉक करेंगे
kohramlive desk : कोरोना की दूसरी लहर के डाउन होने के साथ अब धीरे-धीरे दिल्ली के अनलॉक होने की खबर से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। सोमवार सुबह 5 बजे से राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन खुलना शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम हर हफ्ते जनता के सुझाव और विशेषज्ञों की राय लेकर धीरे-धीरे लॉकडाउन की प्रॉसेस को आगे बढ़ाएंगे, बशर्ते कोरोना के केस न बढ़ें।
इसे भी पढ़ें : ‘अब जीने को जी नहीं चाहता,’ सुनिये, क्या बोल गई पीड़िता और महिला थानेदार
अभी नहीं शुरू होगा मेट्रो का संचालन
CM की कॉन्फ्रेंस के बाद यह तय हो गया कि अभी मेट्रो का संचालन शुरू नहीं हो रहा है। केजरीवाल ने कहा कि करोड़ों लोगों की मेहनत का नतीजा है कि कोरोना के केस धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट 1.5% से कम हो गया है। इसमें दिल्ली की जनता का बड़ा योगदान है। एलजी साहब के साथ दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक हुई। इसके बाद एक सप्ताह के लिए कंस्ट्रक्शन और फैक्ट्रियों को खोला जा रहा है।
इसे भी पढ़ें :तेरी हर जरूरत पूरा करूंगा… बोल खींच लिया दुपट्टा
सख्ती से करना होगा कोरोना गाइडलाइन का पालन
केजरीवाल ने कहा कि हमें कोरोना की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना है, क्योंकि हालात बिगड़े तो फिर लॉकडाउन लगाना पड़ेगा। लॉकडाउन कोई अच्छी चीज नहीं है, लेकिन मजबूरी में लगाना पड़ा है। ऐसे में ध्यान रखना है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से न निकलें।
इसे भी पढ़ें :अब अनाथालय के बच्चों में भी रेंगना शुरू किया #CoronaVirus, देखिये












