UPSC परीक्षा को लेकर रांची में 36 जगहों पर रहेगी निषेधाज्ञा…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने वाली प्रतिष्ठित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। Union Public Service Commission द्वारा आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर प्रशासन ने शहर के 36 परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी है। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 24 मई को सुबह 6.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में धारा-163 के तहत प्रतिबंध लागू रहेगा। यह आदेश रांची के सदर SDO कुमार रजत द्वारा जारी किया गया है।

दो पालियों में होगी परीक्षा

परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक एवं दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक चलेगी। परीक्षा को लेकर रांची के DC और SSP के संयुक्त आदेश पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

इन गतिविधियों पर रहेगी रोक

निषेधाज्ञा के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास

  • पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक
  • ध्वनि विस्तारक यंत्र के इस्तेमाल पर प्रतिबंध
  • हथियार और लाठी-डंडा लेकर चलने पर रोक
  • किसी भी प्रकार की सभा या बैठक आयोजित करने पर प्रतिबंध लागू रहेगा।
  • हालांकि सरकारी ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को इससे छूट दी गई है।

 

रांची जिला प्रशासन ने जन शिकायत और सूचना के लिये आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर अबुआ साथी : 9430328080 भी जारी किया है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में फिर चली तबादला एक्सप्रेस… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : राशन से लेकर नमक-चना दाल तक का लेखा-जोखा लेने पहुंचेंगे बड़े अफसर…

इसे भी पढ़ें : पहली पत्नी पहुंची दूसरी पत्नी के घर, फिर जो हुआ…

इसे भी पढ़ें : खूंटी में दो नाबालिग बेटियों के साथ शर्मनाक वारदात…

इसे भी पढ़ें : लू से बचने का फार्मूला बता गई डॉ रेणु… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलने पर ये बोल गये सांसद…

Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित 19वें रोजगार...

झारखंड में फिर चली तबादला एक्सप्रेस… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का...

राशन से लेकर नमक-चना दाल तक का लेखा-जोखा लेने पहुंचेंगे बड़े अफसर…

Ranchi : झारखंड में अब राशन व्यवस्था को लेकर...

पहली पत्नी पहुंची दूसरी पत्नी के घर, फिर जो हुआ…

UP : यूपी के बुलंदशहर के गुलावठी नगर में...

खूंटी में दो नाबालिग बेटियों के साथ शर्मनाक वारदात…

Khunti : खूंटी में इंसानियत को शर्मसार कर देने...