कोहराम लाइव डेस्क : बिहार में हाजीपुर की POCSO की विशेष अदालत ने छात्रा के साथ एक साल तक रेप करने वाले हैवान टीचर और उसके दोस्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 1-1 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।
दरअसल, रेप की ये शर्मनाक वारदात वैशाली जिले के महनार से सामने आई थी। जहां स्कूल का टीचर और उसका दोस्त एक साल तक नाबालिग छात्रा का यौन शोषण करता रहा। यहीं नहीं दोनों ने बाद में अश्लील वीडियो बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। करीब एक साल तक उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग के बाद छात्रा टेंशन में डिप्रेशन की शिकार हो गई। जब परिजनों की इसकी जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने हैवान टीचर का सजा दिलाने की ठानी और थाने में एफआईआर दर्ज करा दिया।
पुलिस के मुताबिक, मार्च 2019 में छात्रा से रेप का मामला सामने आया था। महनार के पानापुर हरगोविन्दपुर के सरकारी स्कूल की रिंकी (काल्पनिक) आठवीं की छात्रा थी। स्कूल के ही टीचर अभिषेक और उसके एक ड्राइवर दोस्त ने उसके साथ साल भर रेप किया और उसका वीडियो बना लिया। आरोपी टीचर छात्रा के वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल देने की धमकी दी और लगातार उसके साथ यौन शोषण करता रहा। जिससे छात्रा डिप्रेशन की शिकार हो गई। अदालत ने सजा के साथ हैवान टीचर और उसके दोस्त पर 1-1 लाख के जुर्माना भी लगाया है। वहीं, 12 साल की उम्र में हैवानियत की शिकार पीड़िता के लिए कोर्ट ने 10 लाख के मुआवजे का भी एलान किया है।
इसे भी पढ़ें :दिल की सेहत को संतुलित रखता है बाजरे का आटा, जानें अन्य खासियत
इसे भी पढ़ें :कॉफी फेशियल से पाएं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो, जानें क्या है सही तरीका…










