हजारीबाग(कृष्णा पासवान) : वाहन चेकिंग में जुटे पुलिस जवान सहदुल अली को आज एक गैस टैंकर ने कुचल डाला। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। दिल को दहला देने वाला यह हादसा हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के चोरदाहा चेक पोस्ट के पास हुआ। हादसे की खबर सुन मौके पर पहुंचे बरही के SDPO नाजिर अख्तर और थानेदार शंभू ईश्वर पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। हादसे के बाद ड्राईवर टैंकर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने टैंकर (UP65E T 5581)को जब्त कर लिया है। मृतक जवान गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र का रहनेवाला था। हादसे के बारे में उनके घरवाले को जानकारी दे दी गई थी।
घटना को लेकर कुछ चश्मदीदों का कहना था कि जवान सहदुल अली चेक पोस्ट पर एक पिकअप वैन( वाहन चेकिंग) की जांच कर रहा था, इसी दरम्या उधर से जा रहे एक गैस टैंकर ने जवान को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। टैंकर बरही से गया की तरफ जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई। कुछ देर के लिये रोड जाम भी हो गया। पुलिस फरार ड्राईवर की तलाश में जुटी थी।
इसे भी पढ़ें : दोबारा आये तो मरवा कर फेंकवा दूंगा, हो गया केस…
इसे भी पढ़ें : मां के सामने पहले बेटा-बहु की अर्थी उठी, फिर चार पोते-पोतियों का दर्दनाक अंत
इसे भी पढ़ें : कॉलेज गर्ल रहस्यमय ढंग से गायब, चिंता में डूबी मां क्या बोल गई… सुनें
इसे भी पढ़ें : ”BS” के बड़े संजाल को भेदा कोर्रा पुलिस ने, देखें क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें : बम लगाने में माहिर कारू ने चौंका डाला SP को… देखें
इसे भी पढ़ें : बेलचा से उठाने पड़े बच्ची के बॉडी पार्ट्स… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं में खुशी की लहर,सीएम हेमंत सोरेन ने दिया बड़ा गिफ्ट
इसे भी पढ़ें : दोबारा आये तो मरवा कर फेंकवा दूंगा, हो गया केस…












