spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बम लगाने में माहिर कारू ने चौंका डाला SP को… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh : बम बनाने और लगाने में माहिर खूंखार माओवादी दीपक यादव उर्फ कारू यादव ने कई राज उगले हैं। उसने एक बात बता कर हजारीबाग पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे को चौंका डाला। उसने राज खोला कि वर्ष 2013 में लातेहार कटिया जंगल में मुठभेड़ में शहीद 6 जवानों में से 2 जवानों के पेट को चीरकर उसके अंदर दो बम फिट कर दिया था। डेड बॉडी उठाते समय बम ब्लास्ट कर गया। इसमें भी 4 जवान शहीद हो गये थे। वर्ष 2020-21 में एक महीने के अंदर मयूरहंड, सिमिरिया एवं पत्थलगढ़ा थाना क्षेत्र में तीन पुलिस मुखबिरों की नृशंस हत्या कर दी थी। इससे पहले 2006 में खासमहल बोकारो कैंप में हमला कर हथियार लूट लिये थे। वहीं 2007 में गिरिडीह में होमगार्ड के शस्त्रागार में धावा बोल कई हथियार लूट लिये थे। एक से बढ़कर एक नक्सली वारदातों को अंजाम देकर संगठन में उसका ओहदा बढ़ गया था। उसे झारखंड रिजनल कमेटी का कमांडर बना दिया गया था। हजारीबाग पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे से मिले इनपुट पर मुंबई ATS टीम ने 15 लाख के इनामी दीपक यादव उर्फ कारू को मुंबई में गिरफ्तार किया था। हजारीबाग से सीसीआर के वरीय डीएसपी आरिफ एकराम, सब-इंस्पेक्टर उत्तम तिवारी को मुंबई भेजा गया था। दीपक यादव को ट्राजिन्ट रिमांड पर आज मुंबई से हजारीबाग लाया गया। अपना इलाज कराने के मकसद से वहां गया था। दीपक हजारीबाग के कटकमसांडी ढैड़वा गांव का रहनेवाला है। हत्या, लेवी वसूली, पुलिस पर फायरिंग, आगजनी, बम ब्लास्ट करना उसकी फितरत थी। वह हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह, बोकारो, लातेहार और गया में उसके नाम का आतंक था। उसके खिलाफ करीब 54 संगीन मामले दर्ज है। हजारीबाग पुलिस उसे बहुत जल्द रिमांड पर लेगी।

इसे भी पढ़ें :बेलचा से उठाने पड़े बच्ची के बॉडी पार्ट्स… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :खूंखार थिंक टैंक विनय यादव का क्या किया पुलिस ने, देखें….

इसे भी पढ़ें :दोबारा आये तो मरवा कर फेंकवा दूंगा, हो गया केस…

इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत ने सभी SP के साथ की हाई लेवल मीटिंग, देखें क्या कहा

इसे भी पढ़ें :Tata ने लॉन्च किया इस सस्ती गाड़ी का स्पेशल एडिशन, सिर्फ इतनी रखी कीमत

इसे भी पढ़ें :

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...

रांची में सिनेमा का रंग, झारखंड की मिट्टी की खुशबू और सपनों की नई तस्वीर…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रांची दो...

बारिश में गीले मोजे जल्दी सुखाने के आसान तरीके… जानें

Kohramlive : बारिश के मौसम में मोजों को जल्दी...

23 साल बाद सावन में अद्भुत संयोग, तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी एक साथ…

Kohramlive : सावन यानी भक्ति का महीना, मंदिरों में...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: