मोरहाबादी में सजेगा कृषि का महाकुंभ, CM को दिया गया खास न्योता…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : रांची का मोरहाबादी मैदान में बहुत जल्द ही कृषि जगत के सबसे बड़े आयोजन का गवाह बनेगा। झारखंड मंत्रालय में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबूबकर सिद्दीक पी. ने आज CM हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी “झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026” के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का खास न्योता दिया।

तीन दिनों तक कृषि की नई तस्वीर दिखायेगा मेला

राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 16 जून से 18 जून 2026 तक आयोजित होने वाला यह कृषि व्यापार मेला राज्य के किसानों, कृषि उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों और कृषि विशेषज्ञों के लिये एक बड़ा मंच साबित होगा। यह आयोजन खेती-किसानी के बदलते स्वरूप, आधुनिक तकनीकों, कृषि व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई संभावनाओं का संगम होगा।  मेले में किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों, उन्नत बीजों, नवीन तकनीकों, पशुपालन, सहकारिता और कृषि आधारित उद्योगों की विस्तृत जानकारी मिलेगी। वहीं, कृषि उत्पादों के विपणन और व्यापार विस्तार से जुड़े अवसरों पर भी चर्चा होगी। राज्य सरकार की कोशिश है कि झारखंड का किसान केवल उत्पादन तक सीमित न रहे, बल्कि व्यापार और मूल्य संवर्धन के जरिये अपनी आय को भी नई ऊंचाई दे। कृषि विभाग का मानना है कि यह मेला किसानों और निवेशकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करेगा। इससे कृषि क्षेत्र में नई साझेदारियों और रोजगार के अवसरों का रास्ता भी खुलेगा।

झारखंड की खेती को मिलेगी नई उड़ान

मोरहाबादी मैदान में लगने वाला यह कृषि महाकुंभ राज्य की कृषि क्षमता, ग्रामीण नवाचार और किसानों की मेहनत को एक बड़े मंच पर प्रदर्शित करेगा। ऐसे समय में जब झारखंड के उत्पाद देश और विदेश के बाजारों तक पहुंच रहे हैं, यह आयोजन कृषि क्षेत्र को और मजबूत आधार देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

इसे भी पढ़ें : कोरोना में बोया था सपना, अब सात समंदर पार बिखर रही है आम की खुशबू…

इसे भी पढ़ें : T20 World Cup का महासंग्राम, इस रोज भिड़ेंगे भारत-पाक…

इसे भी पढ़ें : हर घर तक पहुंचे शुद्ध पानी, CM हेमंत सोरेन ने दिये सख्त निर्देश…

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी के यहां CID की दस्तक…

इसे भी पढ़ें : सफेद एर्टिगा को रोकते ही खुल गया बड़ा राज… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बुध की सीधी और शनि की वक्री चाल बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Kohramlive : जुलाई का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...

DC देर रात पहुंचे स्टेडियम, बिना टिकट नहीं मिलेगी एंट्री…

Ranchi : डूरंड कप 2026 के मुकाबलों के लिए...

देर रात तेज प्रताप यादव को उठा ले गयी पुलिस… देखें वीडियो

Patna : बिहार बंद के दौरान हुये प्रदर्शन और...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का तीखा ह’मला… 

Ranchi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...

रामगढ़ युवा संघ के गणेश महोत्सव को मिले दो नये मुख्य संरक्षक

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ युवा संघ के 12वें गणेश...