Bihar : इंटर के छात्र आकाश पासवान के सीने में गोली मार दी गई। बेतरह जख्मी आकाश को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसे गोली किसने और क्यों मारी, इसका खुलासा अबतक नहीं हो पाया है। पुलिस कई बिंदु पर तहकीकात कर रही है। यह सनसनीखेज वारदात मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के खबरा चौक के पास हुई।
खबरा गांव में रहनेवाले आकाश पासवान किसी काम से घर से बाहर निकला। रास्ते में ही खबरा चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके सीने में लगी। घटना के बाद मौके-ए-वारदात लोगों की भीड़ जुट गई। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जल्दबाजी में उसे बैरिया के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV को पुलिस खंगाल रही है। जख्मी आकाश की मां अनिता देवी ने मीडिया को बताया कि उसे पड़ोसी से पता चला कि उसके बेटे को किसी ने गोली मार दी है। उसका माथा सून्न हो गया है कि आखिर उसके बेटे को किसने और क्यों गोली मारी।
इसे भी पढ़ें :6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :4 सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार
इसे भी पढ़ें :गरीब होनहार प्रवीण के पढ़ाई के जज्बे को देख भावुक हुए सीएम हेमंत, क्या कर गये… जानें
इसे भी पढ़ें :रांची में कल से धारा 144, जानें डिटेल्स…
इसे भी पढ़ें :कैश नहीं निकाल पाये तो उखाड़ ले गये पूरा ATM… देखें
इसे भी पढ़ें :महिला को पेड़ में बांध कर पीटा, कपड़े भी फाड़ डाले… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :फॉर्च्यूनर में चलते हो, जमीन बेचते हो… तब गोली खाओ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :3 लाख में हुआ था भाई की मौ*त का सौदा, कैसे हुई थी शूटरों से डील… जानें
इसे भी पढ़ें :बालू माफियाओं की हुकूमत और हिमाकत पर चौंक गये ACF, क्या बोल गये… देखें वीडियो






