JAMSHEDPUR : रविवार को नहाने के दौरान खरकई नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान जुगसलाई के पटनैया मोहल्ला निवासी फैज हसन (19) के रूप में की गई। यह घटना बागबेड़ा थाना अंतर्गत बड़ौदा नदी घाट के पास खरकई नदी की है।
सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। फैज हसन अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ बड़ौदा नदी घाट पहुंचा था। वहां सभी सेल्फी ले रहे थे। इसी बीच फैज नहाने के लिए नदी में कूद गया। पानी गहरा होने के कारण वह नदी में डूब गया। उसके रिश्तेदारों ने शोर मचाया तो आसपास नहा रहे लोग मौके पर जुटे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद उसे तलाशने के लिए स्थानीय गोताखोर नदी में उतरे। कुछ देर बाद घटनास्थल से थोड़ी दूर पर उसका शव मिला।
Read more: एक मिस्ड कॉल ने तबाह और बर्बाद कर दिया सोनम को (VIDEO)
Read more: रीना के बाद किरण से भी आमिर खान ने तोड़ा नाता… देखिये कैसे…
Read more: डेली मार्केट से कर रहा था बाइक चोरी, पुलिस ने दो को दबोचा












