Hazaribagh(Krishna Paswan) : सरकारी शराब दुकान के अंदर से जांच टीम के निकलते ही ज्यादातर अधिकारी मौनी बाबा बन गये। दुकान के अंदर से अलग-अलग ब्रांड के ढेर सारे खाली बोतल, रैपर और शराब पैकिंग के लिये खाली कार्टून तक मिले। शुरू में एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर यह बताया कि बड़ा गोलमाल है। यहां से नकली शराब की बू आती है। ना जाने क्यों बाद में चुप्पी साध ली। वहीं शराब कंपनी के अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि उन्हें शराब दुकान के अंदर से मतलब है, बाहर से उन्हें कोई लेना-देना नहीं। वहीं मकान मालिक सह कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मनोज यादव ने कहा कि उन्होंने पूरा मकान शराब दुकान संचालकों को दे दिया है। यहां असली शराब बिकता है या नकली शराब बनता है, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं। वहीं दुकान संचालक ने कहा कि कस्टमर दारू पीकर खाली बोतल यहां फेंक देते होंगे। रैपर और कार्टून मिलने के सवाल पर वह चुप हो गये। वहीं दुकान में जांच-पड़ताल करने आये अधिकारियों के मोबाइल फोन खबर लिखे जाने तक स्विच ऑफ बताते रहे। यह सरकारी शराब दुकान हजारीबाग के चौपारण में चतरा मोड़ के पास है। रांची से गई जांच टीम के दुकान में घुसते ही वहां काफी भीड़ जुट गई। मीडिया से जुड़े लोग भी वहां पहुंच गये। कुछ लोगों का कहना था कि समय रहते अगर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी यहां बड़ा कांड हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : मंदिर परिसर में भयानक कांड… देखें
इसे भी पढ़ें : लहूलुहान लोगों की चित्कार से दहल उठा दनुआ घाटी… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : स्टूडेंट्स में हो ये बातें, तो कदम चूमेगी कामयाबी : DIG शम्श तबरेज
इसे भी पढ़ें : क्रूरता की हद, किसी कीमत पर माफी नहीं : बन्ना गुप्ता।। बेतरह झुलसी छात्रा का होगा मुफ़्त में इलाज






