बोकारो : रेलवे के गैंगमैन अनिल की हत्या के पीछे छुपे राज का खुलासा हो गया। पुलिस का दावा है कि प्रेमी युगल की कहानी उनके घर तक पहुंचाने के कारण अनिल मारा गया। इस हत्याकांड में शामिल अजय कुमार सिंह और आदिल के पकड़े जाने के बाद यह राज बेनकाब हुआ। बीते एक जुलाई को बोकारो के बेरमो में एक रेलवे लाइन के किनारे से अनिल की लाश बरामद की गई थी। अजय का एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह लड़की अनिल के साथ काम करने वाले एक शख्स की बेटी है। अनिल ने अपने सहकर्मी को सबकुछ बता दिया। इसी बात का बदला लेने के ख्याल से अजय ने अनिल को मौत के घाट उतार दिया। इस संगीन जुर्म में अनिल का साथ आदिल ने दिया। घटनास्थल के करीब लगे सीसीटीवी में कैद फुटेज से हत्या में शामिल अभियुक्तों का क्लू मिला। इस कांड का खुलासा करने में बेरमो के थानेदार रविंद्र कुमार सिंह और गांधीनगर थानेदार मुकेश कुमार सिंह की सराहनीय भूमिका रही। सुनें क्या बोले एसडीपीओ सतीश चंद्र झा…
Read more:नाली विवाद में बच्ची पर जानलेवा हमला, ऐसे बचाई जान
Read more: ‘जालिम बाउंसर’






