महुआडांड़ (लातेहार) : दो पड़ोसियों में नाली को लेकर विवाद हो गया। तू-तू, मैं-मैं से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। खूब-लाठी डंडे चले। इस मारपीट की घटना में एक नाबालिग बच्ची और उसकी मां को बेरहमी से पीटा गया। बच्ची का सिर फट गया है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया। घटना महुआडांड़ थाना क्षेत्र के महावीर मंदिर के समीप की है। घटना के बाद दोनों पक्ष ने महुआडांड़ थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
घटना के संबंध में घायल कृति कुमारी के पिता विनोद कुमार मां ममता देवी ने बताया कि पड़ोसी अजय कुमार अपने घर की नाली का पानी मेरे घर की तरफ से निकाल दिया। बार-बार मना करने पर भी नहीं सुना। गुरुवार को भी हमलोग मना करने गए। थे। इसी दौरान अजय कुमार उसके भाई पवन कुमार, राकेश,सुमन ने पहले गाली-गलौज की। फिर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। किसी तरह हमलोग भागकर थाना पहुंचे और अपनी जान बचाई। इस संबंध में थाना प्रभारी असीम रजक का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से आवेदन दिया गया है। मामले की छानबीन का जिम्मा एसआई रंजय कुमार को सौंप दिया गया है। दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read more:झारखंड का मोस्ट वांटेड पंजाब से धराया !
Read more:अमित और संदीप ने कटाया टोक्यो पैरालिंपिक का टिकट
Read more:वन विभाग कार्यालय में खूब हुआ हो-हंगामा




