spot_img
spot_img
spot_img

कल तक चीखने वाली सरस्‍वती हो गई बिल्‍कुल खामोश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : कल तक चीखने वाली सरस्‍वती हो गई बिल्‍कुल खामोश। वजह ये है कि रांची पुलिस ने उसके चेहरे को बिल्‍कुल बेनकाब कर दिया है। ओरमांझी में सिर कटी लड़की की लाश को खुद की बेटी का दावा करने वाली सरस्‍वती के झांसे में पुलिस आ जाती तो जाने-अनजाने बड़ी अनहोनी हो जाती। दोहराई जा सकती थी चुटिया थाना में दर्ज प्रीति कांड। खुदा का शुक्र है कि सरस्वती देवी के दावे पर पुलिस ने आनन-फानन में कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की, वर्ना फिर एक निर्दोश युवक चला जाता सलाखों के पीछे।

इसे भी पढ़ें : चतरा में विधवा के साथ हैवानियत, गैंगरेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला गिलास

सरस्‍वती जिस बेटी को मरा बता रही थी, उस बेटी को रांची पुलिस ने रांची में ही जिंदा खोज निकाला। नाबालिग बेटी ने जो कुछ पुलिस को बताया, उसे सुन पुलिस हैरान और परेशान हो गयी। इस नाबालिग लड़की का पुलिस ने कोर्ट में 164 का बयान भी कराया। इसकी एक बड़ी बहन भी घर छोड़ कर भाग चुकी है, जिसे सदर पुलिस ने दिल्ली में खोज निकाला था। एक पुलिस अधिकारी ने खुलासा किया कि इनकी कहानी है अजब-गजब।

इसे भी पढ़ें : ब्‍लेड से भाई का गला रेतता रहा युवक, बचाने के बजाए वीडियो बनाते रहे लोग

हैरानी की बात यह है कि इस महिला के दावे पर बिना कुछ जाने सुने समझे कुछ लोगों ने हाय तौबा भी मचाना शुरू कर दिया था। रांची पुलिस ने सूझबूझ बनाये रखा और पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा के द्वारा गठित पुलिस टीम ने मिले महज एक क्लू से ‘मरी’ बेटी को जिंदा खोज निकाला गया। इस टीम में कांके डीएसपी नीरज कुमार, सिल्ली डीएसपी चंद्रशेखर आजाद और सदर इंस्पेक्टर वेंकटेश कुमार शामिल थे। ताज्जुब वाली बात यह भी है कि सरस्वती देवी ने जब दावा ठोका तो उसके परिवार के किसी भी अन्य सदस्य ने उसके सुर में सुर नहीं मिलाया। कल तक जोर-जोर से चीखने वाली आज बिल्कुल खामोश थी।  न तो खुद एक शब्द बोली और न ही बेटी को कुछ बोलने दिया। अब रांची पुलिस यह पता लगाने में जुट गयी है कि इस महिला को ऐसा करने के लिए किसने प्रेरित या मजबूर किया। कौन-कौन है इसमें शामिल, बहुत जल्द ऐसे चेहरों को भी बेनकाब कर देगी रांची पुलिस। एक कराटेकार से मिले क्लू के बाद रांची पुलिस सरस्वती की जिन्दा बेटी को खोज निकाला। वैसे सरस्वती देवी ने इस कराटेकार को भी जेल भेजने के लिए पूरा जोर लगा रखा था। यह कराटेकार उसी स्कूल में कराटे सिखाता है, जहां उसकी बेटी पढ़ती है। देखिये क्या बोल गयी जिंदा लौट आयी नाबालिग बेटी…

इसे भी पढ़ें : …और 10 नवजात ने तोड़ा दम, देखते रह गए लोग  

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...

चलती कार बनी आ’ग का गोला, टोल प्लाजा के पास टला बड़ा हा’दसा…

Ranchi : रांची-रामगढ़ मार्ग पर बुधवार दोपहर उस वक्त...