Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर, हरे-भरे पहाड़ों और पठारों के बीच बसे उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय दनुआ का दृश्य शुक्रवार को कुछ अलग था। यहां आयोजित द्वितीय शिक्षक-अभिभावक बैठक में न सिर्फ शिक्षा की रोशनी फैली, बल्कि बच्चों के भविष्य को संवारने का संकल्प भी लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक रतन कुमार वर्मा ने की और संचालन शिक्षक प्रेम कुमार ने किया। मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद चोरदाहा के थानेदार बिंदेश्वर महतो ने शिक्षा के साथ-साथ नशा मुक्ति और बच्चों की निगरानी पर जोर दिया। प्रधानाध्यापक श्री वर्मा ने कहा, 6 से 18 वर्ष तक के हर बच्चे का नामांकन सुनिश्चित होगा। ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या कम करने पर विशेष काम होगा। लर्निंग गैप मिटाने और रेल परीक्षा में बच्चों का प्रदर्शन अभिभावकों के सामने दर्पण की तरह प्रस्तुत किया जायेगा। व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देकर बच्चों को कौशल विकास की ओर प्रेरित किया जायेगा।बिंदेश्वर महतो ने कहा कि अभिभावक खुद नशा मुक्त रहें और बच्चों पर निगरानी रखें। हर छोटी गलती पर उन्हें सुधारने का मौका दें, ताकि वे भविष्य में सही राह पकड़ें।
बैठक में विद्यालय के तमाम शिक्षक विश्वजीत कुमार कुशवाहा, उपेंद्र कुमार यादव, प्रदीप कुमार सिंह, हीरालाल मरांडी, रोहित कुमार, आलोक रंजन, मोहम्मद अख्तर, शिक्षिका सुनीता कुमारी एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजय साव, पूर्व अध्यक्ष सकलदेव यादव, और दर्जनों अभिभावक मौजूद थे। वहीं मदन प्रसाद केसरी, मोहम्मद सरफराज, अजीत शाह, लीला देवी, बबीता देवी, प्रीति देवी, गुड़िया देवी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
इसे भी पढ़े: मस्क ने चौंकाया, इंसान से ज्यादा स्मार्ट होगी AI
इसे भी पढ़े: चाची की मोहब्बत में का’तिल बना भतीजा, मासूम बनी गवाह…
इसे भी पढ़े: ह’त्यारे तक पहुंच नहीं पाई पुलिस, राजधानी में दहशत…
इसे भी पढ़े: कोल इंडिया में नई पहचान, इस रोज से यूनिफॉर्म जरूरी








