Gumla : कभी फिल्मी कहानी लगने वाली बातें, आज हकीकत बनकर बसिया थाना(Gumla) में सामने आईं। जहां एक तरफ था सात फेरों का रिश्ता और दूसरी तरफ चार साल पुराना प्यार। आखिरकार फैसला दिल के पक्ष में गया। थाने में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। बसिया थाना(Gumla) परिसर में तीन परिवार आमने-सामने थे, पति का परिवार, पत्नी का परिवार और प्रेमी पक्ष। आरोप-प्रत्यारोप, नाराजगी और हंगामे के बीच माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। खबर है कि सीमा (बदला हुआ नाम) की शादी इसी साल 11 मार्च को सिमडेगा में रहनेवाले एक युवक के साथ हुई।
चोरी-छिपे मुलाकात और खुल गया राज(Gumla)
लेकिन सीमा अपने चार साल के पुराने आशिक दीपक से शादी करना चाहती थी। लेकिन पारिवारिक दबाव में शादी कहीं और हो गई। बीते 20 अप्रैल को सीमा ने अपने प्रेमी को सिमडेगा बुलाया। लेकिन मुलाकात के दौरान पति और ससुराल वालों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों को कमरे में बंद कर दिया गया। सीमा के मायके वालों को भी बुलाया गया। इसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया। बसिया थाना में पुलिस ने तीनों पक्षों को समझाया-बुझाया, लेकिन बात नहीं बनी। लंबे विचार के बाद पति ने जो कहा, उसने सबको चौंका दिया,“अगर वह मेरे साथ खुश नहीं है,
तो मैं उसे जबरन नहीं रखूंगा…” उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ जाने की इजाजत दे दी। इस फैसले के बाद पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई। इस घटना के बाद इलाके में जितनी जुबां, उतनी तरह की बातें हो रही है। कुछ लोग पति के फैसले को साहस और उदारता मान रहे हैं। किसी ने कहा कभी-कभी रिश्तों की सच्चाई, कानून से नहीं, दिल से तय होती है।
इसे भी पढ़े :Bihar : अनंत सिंह सांसद पप्पू यादव के बारे में बोल गये बड़ी बात… जानें
इसे भी पढ़े :सम्राट कैबिनेट की पहली बैठक में 22 एजेंडों पर लगी मुहर, महिला पुलिसकर्मियों को मिलेगी स्कूटी
इसे भी पढ़े :Election : चुनाव में नशा और नोट की बारिश, अबतक 1072.13 करोड़ रुपये जब्त…
इसे भी पढ़े :Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…
इसे भी पढ़े :एक झटके में 35 DSP और 11 ACP इधर से उधर…










