spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Election : चुनाव में नशा और नोट की बारिश, अबतक 1072.13 करोड़ रुपये जब्त…

Date:

spot_img
spot_img

Delhi : विधानसभा चुनाव(Election) में वोट झटकने के लिये नशा और नोट की बारिश हो रही है। चुनाव को प्रभावित करने की हर कोशिश पर अब केंद्रीय चुनाव आयोग की पैनी नजर है। इसी सख्ती का नतीजा है कि बीते 26 फरवरी से 22 अप्रैल के बीच कुल 1072.13 करोड़ रुपये की जब्ती की गई है। इसमें, नकदी, शराब, ड्रग्स और अन्य सामग्री शामिल हैं। चुनाव आयोग का साफ संदेश है कि चुनाव हिंसा मुक्त, भय मुक्त और प्रलोभन मुक्त होना चाहिये। इसी के तहत सभी राज्यों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं।

Election Commission की पैनी नजर 

चुनावी राज्यों में बड़े पैमाने पर निगरानी तंत्र तैनात किया गया है। पश्चिम बंगाल में 2728 एवं तमिलनाडु में  2283 उड़नदस्ते (Flying Squads) बनाये गये हैं। कुल 5011 टीमें काम कर रही है, वहीं, बंगाल में 3142 एवं तमिलनाडु में 2221 स्टेटिक सर्विलांस टीमें बनाई गई है। कुल 5363 टीमें तैनात हैं। वहीं, Election Seizure Management System (ESMS) भी सक्रिय किया गया। सीमावर्ती राज्यों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है, ताकि कहीं से भी अवैध सामग्री चुनाव को प्रभावित न कर सके।

इसे भी पढ़े : JDU की नई टीम जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़े : Bihar : रंगेहाथ दबोचे गये लिपिक और…

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 27.48 करोड़ नकद, 102.45 करोड़ की शराब एवं 108.11 करोड़ के ड्रग्स। कुल: 472.89 करोड़ रुपये। वहीं, तमिलनाडु में 100.19 करोड़ नकद, 3.85 करोड़ की शराब,  76.72 करोड़ के ड्रग्स। कुल: 599.24 करोड़ रुपये। तमिलनाडु में नकदी की जब्ती ज्यादा हुई, वहीं, पश्चिम बंगाल में शराब और ड्रग्स की पकड़ ज्यादा हुई।

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: