Patna : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट बैठक में 22 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। करीब एक घंटे चली इस बैठक ने विकास, सुरक्षा और रोजगार को लेकर बड़ा रोडमैप पेश कर दिया। सरकार ने फैसला लिया है कि 1500 महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी और 3200 पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल दी जायेगी। इसमें करीब 66.75 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सोनपुर के प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जायेगा। इस पर 680 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे धार्मिक पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। मुंगेर के तारापुर में 15 एकड़ जमीन पर्यटन विभाग को दी जायेगी, इससे धार्मिक और पर्यटन सुविधाएं विकसित होंगी। 80 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को रजिस्ट्री में विशेष सुविधा मिलेगी। अब उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
युवाओं के लिये बड़ा तोहफा
75 ITI संस्थानों को मॉडर्न ट्रेनिंग सेंटर बनाया जायेगा। इस काम के लिये 3615 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। मकसद रोजगार के नये अवसर और स्किल डेवलपमेंट होगा। नगर विकास विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। 11 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित होंगे। फिलहाल, जमीन खरीद-बिक्री, निर्माण कार्य पर रोक रहेगी, ताकि योजना व्यवस्थित तरीके से लागू हो। IIT पटना में 305 करोड़ का रिसर्च पार्क, इन्क्यूबेशन सेंटर फेज-2 के लिए 39.01 करोड़, राजीव नगर में ERSS और पुलिस डेटा सेंटर 172.80 करोड़, फायर ब्रिगेड के लिये 62 मीटर हाई हाइड्रोलिक लैडर के लिये 18 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।
इसे भी पढ़े : JDU की नई टीम जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़े : Bihar : रंगेहाथ दबोचे गये लिपिक और…






