spot_img
spot_img
spot_img

पुलिस मजबूत होगी तभी जनता सुरक्षित रहेगी : मिथलेश ठाकुर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : पुलिस मजबूत होगी तभी जनता सुरक्षित रहेगी। पुलिस अब टेक्निकली पूरी तरह से दक्ष है। नये बहाल दारोगा में कोई इंजीनियर हैं तो कोई दूसरे टेक्निकल मामलों में दक्ष है। आने वाला एक दिन ऐसा भी आयेगा जब झारखंड में गंभीर अपराध के मामले पूरी तरह से थम जाएंगे इक्के-दुक्के अपराध ही होंगे। यह कहना है मंत्री मिथिलेश ठाकुर का। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ झारखंड पुलिस ने अभूतपूर्व बेहतरीन कामयाबी पाई है। साइबर क्राइम को लेकर चिंता जताते हुये उन्होंने DGP से यह अनुरोध किया कि इस पर विशेष तौर पर काम होना चाहिए, ताकि राज्य से साइबर अपराध का भी खात्मा हो सके। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने 4 से 7 अक्टूबर तक चली प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और कप देकर सम्मानित किया। मौका था राजधानी रांची के जैप वन ग्राउंड में चल रहे तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट 2023 के समापन समारोह का। झारखंड पुलिस ड्यूटी मीट में सर्वाधिक पुरस्कार के साथ दुमका ओवर ऑल चैंपियन बनी, वहीं, रांची की टीम दूसरे स्थान पर रहकर रनरअप बनी है। सबसे ज्यादा मेडल देवघर जिला बल के शाहदेव प्रसाद ने जीता।

इस अवसर पर DGP अजय कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड में पुलिसिंग को चुस्त- दुरूस्त करने के लिए हर तरह की कोशिश हो रही है। झारखंड पुलिस ड्यूटी मीट एक बेहतर मंच है जहां आकर प्रतियोगिता के तौर पर पुलिसकर्मी अपने जौहर दिखाते हैं। प्रतियोगिता में विजेता रहे पुलिसकर्मी दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस ड्यूटी मीट में शामिल होंगे। इसके लिए उन्हें खास ट्रेनिंग दी जायेगी। पुलिसकर्मियों को अत्याधुनिक तरीके से अनुसंधान के तरीके सिखाये जा रहे है,ताकि अनुसंधान का काम तेज गति से हो सके और लंबित मामलों में कमी आये।

पुलिस ड्यूटी मीट में फॉरेंसिक साइंस (लिखित), फिंगर प्रिंट (प्रेक्टिकल एंड ओरल), फोटोग्राफी (सीन एंड क्राइम), क्राइम इंवेस्टिगेशन लॉ रूल्स एंड प्रोसिजर्स एंड कोर्ट जजमेंट, मेडिको लीगल (ओरल) एवं लिफ्टिंग पैकिंग एंड फारवार्डिंग ऑफ एक्जिविट्स जैसे प्रतियोगिता हुये। इस अवसर पर राज्य के कई छोटे-बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :X, यूट्यूब और टेलीग्राम को मिली चेतावनी… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :वर्चस्व का नतीजा है राजधानी का दोहरा ह*त्याकांड

इसे भी पढ़ें :रांची के शिक्षकों को DC का फरमान… जानें क्या

इसे भी पढ़ें :भारत ने आज जीते 6 गोल्ड, PM मोदी मिलेंगे खिलाड़ियों से… जानें कब

इसे भी पढ़ें : लव मैरिज करने वाली दुनिया से चल बसी, गुस्साये लोगों ने क्या किया… जानें

इसे भी पढ़ें : पलामू में अब CRPF की जगह IRB के जवान…

इसे भी पढ़ें : लातेहार में तहलका…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...