spot_img
spot_img
spot_img

लव मैरिज करने वाली दुनिया से चल बसी, गुस्साये लोगों ने क्या किया… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu(Akhilesh Kumar) : इसी साल मार्च में लव मैरिज करने वाली सोनी कुमारी की मौत के बाद लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। सोनी की मौत को हत्या करार देकर पांकी-मेदिनीनगर रोड पर सगालीम के पास चांदनी चौक को जाम कर दिया। वहीं सोनी की मौत के लिये राधेश्याम शर्मा और विश्राम शर्मा को जिम्मेदार ठहराते हुये दोनों की जमकर पिटाई कर दी गई। इल्जाम है कि इन दोनों को पुलिस की मौजूदगी में बेदम मारा-पीटा गया। वहीं बीच बचाव करने आई पुलिस को भी खरी-खोटी सुननी पड़ी। किसी तरह पुलिस इन दोनों को हिंसक भीड़ के चंगुल से बचाकर अपने साथ ले गई। दोनों का इलाज कराया जा रहा है। राधेश्याम शर्मा के बेटे बाबूलाल शर्मा उर्फ गुड्डू के संग सोनी ने इसी साल 23 मार्च को लव मैरिज की थी। दोनों पहले से एक दूसरे को जानते थे और करीबी रिश्तेदार थे। शादी के बाद सास-ससुर ने दोनों को अलग कर दिया था। बीते कई महीनों से सोनी शर्मा ससुराल में ही रहती थी। उसका पति बाबूलाल शर्मा उर्फ गुड्डू कमाने के इरादे से राजस्थान चला गया था। यह वारदात पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के महुगांई गांव में हुई।

घटना के संबंध में अबतक जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार बीते 5 अक्टूबर को राधेश्याम शर्मा की बड़ी बहू के साथ सोनी घास काटने संग गई थी। खेत उनके घर से कुछ दूरी पर है। तभी अचानक सोनी के सिर में जोर से दर्द होने लगा। घर लौटने के दौरान रास्ते में ही वह बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सोनी के घरवाले का इल्जाम है कि दहेज की खातिर उनकी बेटी को मार डाला गया। वहीं पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार है। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है कि कहीं सोनी को किसी सांप या बिच्छु ने तो नहीं डंस लिया।

इसे भी पढ़ें : लातेहार में तहलका…

इसे भी पढ़ें : अब कोई नहीं बोलेगा लूल्हा, कमाल कर गये डॉ एकांश… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मांगी घूस, गया काल कोठरी में… जानें

इसे भी पढ़ें : भारतीय हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, जापान बुरी तरह से हारा… जानें

इसे भी पढ़ें : लव मैरिज करने वाले कपल की गांव में फजीहत… देखें

इसे भी पढ़ें : पेसा कानून को लेकर कांग्रेसियों ने निकाली अधिकार यात्रा…

इसे भी पढ़ें : अब कोई नहीं बोलेगा लूल्हा, कमाल कर गये डॉ एकांश… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बिना चीर-फाड़ के खतरनाक जगह फंसा सिक्का यूं निकाल गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...