spot_img
spot_img

छत पर सोया था रक्षक, मौ’त बनकर आये ये चार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : रात का अंधेरा स्याह था, लेकिन BRC की छत पर एक रौशनी जाग रही थी, रामदेव ठाकुर उर्फ सीताराम, जो उस रात भी अपनी ड्यूटी पर था। कभी पिता-सा डांटने वाला, कभी गांव का रखवाला… रामदेव को अंदाजा न था कि वो चार चेहरों को चेतावनी देकर अपनी मौत को दावत दे चुका है। खबर है कि बीते 15 मार्च को दो साइकिलें गायब हो गई, लेकिन रामदेव ठाकुर की निगाहें तीर की तरह चुभ गईं। “साइकिल लौटा दो… वरना जेल भेज दूंगा।” ये अल्फाज थे, जो रामदेव ने 16 मार्च की शाम योगेन्द्र, सनोज, सोनू और बिगू को कहे थे। पर वो इस बात से बेखबर रहे कि ये अल्फाज ही चार बर्बर मनों के दिल में आग बनकर जल उठेंगे। चारों ने मिलकर साजिश रची। BRC की छत पर सोये रामदेव को पहले बलुआ से, फिर बांस की लाठी से कुचला गया फिर रक्षक को सोते में ही हमेशा के लिये सुला दिया गया। हत्यारों को खोज निकालने के लिये गठित पलामू SIT ने योगेन्द्र डोम को उठा लिया। पूछताछ में वो टूट गया। इसके बाद सनोज, सोनू एवं बिगू भी धरा गया। हत्या में इस्तेमाल बलुआ, लाठी और चोरी की दोनों साइकिलें बरामद कर ली गई। SDPO एस मोहम्मद याकुब की अगुवाई में पुलिस को ये कामयाबी मिली।

इसे भी पढ़ें :चौपारण में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर…

इसे भी पढ़ें :गढ़वा में चार बच्चों की मौ’त, जिम्मेदार कौन… जानें

इसे भी पढ़ें :वाइपर सांप से भी खतरनाक ”जहर” निकला पत्नी का…

इसे भी पढ़ें :जस्टिस बी.आर. गवई होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश…

इसे भी पढ़ें :महज एक घंटे में केस सॉल्व, क्या बोले DSP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :कांग्रेस का देशभर में विरोध प्रदर्शन

इसे भी पढ़ें :आज भी इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टीम इंडिया का ऐलान, विराट पर सस्पेंस, बुमराह लौटे, यशस्वी हुये बाहर…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीन...

ममता बनर्जी को एक झटका, करीबी विधायक ने छोड़ा साथ…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC के भीतर...

पुलिस की गो’ली खाकर उग्रवादी ने उगले कई राज, क्या बोले SP… देखें वीडियो

Khunti : खूंटी के घने जंगल इंदवन में मुठभेड़...

गांव-गांव घूमकर बांट रहा था ‘सरकारी बाबू’ बनने का सपना, फिर…

Pakur : पाकुड़ में खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर...