spot_img
spot_img
spot_img

आज भी इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बुधवार को भी राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने के आसार हैं। पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़ बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ठनका का अलर्ट है। हवा की रफ्तार 40-50 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है। बीते कल भी राजधानी रांची समेत कई जिलों में तेज मेघगर्जन के साथ बारिश हुई थी। बीती शाम लातेहार में एक युवक तारा लाल उरांव की ठनका की चपेट में आने से मौत हो गई। वह मवेशी चरा रहा था और बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ा था।

Image

बीते 24 घंटों में धनबाद के पुटकी में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज हुई, वहीं सरायकेला सबसे गर्म (38.5°C) और लातेहार सबसे ठंडा रहा। बेमौसम इस बारिश से आम-लीची के मंजर और टमाटर, बैंगन, तरबूज जैसे फसलों को भारी नुकसान हो रहा। खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसलें सड़ने लगी हैं। 18-19 अप्रैल को भी बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। मौसम विभाग की चेतावनी है कि मौसम बिगड़ने के बाद – सतर्क रहें, खासकर खुले में या पेड़ों के नीचे न जाएं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चुटूपालु घाटी को लेकर जिसका बरसों से था इंतजार, वो घड़ी आ गई…

Ranchi(Kuldip Tiwary) : राजधानी रांची की लाइफलाइन माने जाने...

लव मैरिज का भयानक अंत, लगा हत्या का इल्जाम, पति ये बोल गया…

Dumka : दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र  जरुवाडीह गांव...

ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के...

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...