spot_img

गढ़वा में चार बच्चों की मौ’त, जिम्मेदार कौन… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के उड़सुग्गी गांव में मंगलवार को गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद अब प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का इल्जाम है कि अवैध खनन और नियम से अधिक मिट्टी कटाई के कारण यह गहरा गड्ढा बना, जिसमें बच्चे डूब गये। बताया गया कि तीन साल पहले रेलवे विभाग ने यहां से मिट्टी कटाई की थी, जिसके बाद खनन माफियाओं ने इसमें और गहराई कर दी। SDM संजय पांडेय और खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और माना कि बिना अनुमति बड़े स्तर पर मिट्टी और पत्थर की खुदाई की जा रही थी। जांच में खनन की अनियमितता पाई गई है और दोषियों पर FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन कार्रवाई करता, तो चार मासूमों की जान बचाई जा सकती थी। अब देखना यह होगा कि प्रशासन वास्तव में दोषियों पर सख्त कार्रवाई करता है या नहीं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...