राष्ट्रपति ने अपने पद से दिया इस्तीफा…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल अभी करीब दो साल बाकी था। राष्ट्रपति भवन ने इस्तीफे की पुष्टि की है। 76 वर्षीय शहाबुद्दीन ने कहा कि वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसी कारण उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया। उनका इस्तीफा संसद अध्यक्ष को भेज दिया गया है।

अब कौन संभालेगा जिम्मेदारी?

संविधान के मुताबिक नये राष्ट्रपति के चुनाव तक संसदीय अध्यक्ष हाफिजुद्दीन अहमद कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभालेंगे। अगले राष्ट्रपति की दौड़ में कैबिनेट सचिव नसीमुल गनी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। शहाबुद्दीन अप्रैल 2023 में राष्ट्रपति चुने गये थे। 2024 में छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना सरकार सत्ता से बाहर हो गई थी। इसके बावजूद शहाबुद्दीन अपने संवैधानिक पद पर बने रहे थे।

मुक्ति संग्राम से राजनीति तक

शहाबुद्दीन ने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में हिस्सा लिया था। वह अवामी लीग से लंबे समय तक जुड़े रहे। बाद में न्यायिक सेवा में गये और फिर सक्रिय राजनीति में लौटे।
अब उनके इस्तीफे के साथ बांग्लादेश की राजनीति में नये दौर की शुरुआत मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : दिल दहला देने वाला हा’दसा, 10 से ज्यादा लोगों की मौ’त…

इसे भी पढ़ें : अवैध शराब पर CM हेमंत का मास्टर प्लान, GPS से होगी हर गाड़ी की निगरानी

इसे भी पढ़ें : DSP बने ये दो क्रिकेटर, CM ने दिया ऑफर लेटर… देखें

इसे भी पढ़ें : मामूली सी चूक ने ले ली दो डॉक्टरों की जान…

इसे भी पढ़ें : पेपर लीक संसोधन बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, कितनी कड़ी सजा… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टेकऑफ और लैंडिंग के वक्त क्यों मंद कर दी जाती हैं लाइटें… जानें

Kohramlive : अगर आपने कभी हवाई सफर किया है,...

रचिया महतो ने बेबी कॉर्न से लिखी कामयाबी की नई इबारत…

Ramgarh(Prince Verma) : कभी इन्हीं खेतों में परंपरागत फसलें...

रामगढ़ में उतरेगा “लालबागचा राजा”…

Ramgarh(Prince Verma) : इस बार रामगढ़ में गणपति बप्पा...

सांसद चौधरी ने गडकरी के सामने रखा नया रोडमैप…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड की सबसे संवेदनशील और दुर्घटनाग्रस्त...

कार के शीशे पर बने काले डॉट्स का क्या है राज… जानें

Kohramlive : अगर आपने कभी कार की विंडशील्ड या...