दिल दहला देने वाला हा’दसा, 10 से ज्यादा लोगों की मौ’त…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति से शुक्रवार को दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी दरक गई और देखते ही देखते कुल्लू से पांगी जा रही एक टाटा सूमो भारी मलबे के नीचे दब गई। इस भीषण हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। हादसे की पुष्टि लाहौल-स्पीति की पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने की है। यह सड़क एक दिन पहले भूस्खलन के कारण बंद थी। यात्री तिंदी में फंसे हुये थे। शुक्रवार को जैसे ही रास्ता बहाल हुआ, टैक्सी पांगी के लिए रवाना हुई। लेकिन कडू नाला के पास पहाड़ी का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। टैक्सी को संभलने का मौका भी नहीं मिला और मलबे में दब गई।

युद्ध पर राहत अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गये। युद्धस्तर पर राहत अभियान चलाया गया। मलबे से एक घायल को जिंदा निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। बाकी यात्रियों को निकालने के दौरान मौत की पुष्टि होती गई। भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने बताया कि मृतकों में छह महीने का एक मासूम भी शामिल है। उन्होंने इसे पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाली त्रासदी बताया। विधायक ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और कहा कि प्रशासन राहत कार्य पर लगातार नजर बनाए हुये है।

बारिश के बीच बढ़ा खतरा

हिमाचल में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनायें बढ़ रही हैं। प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी इलाकों में यात्रा से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। फिलहाल कडू नाला क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान जारी है।

इसे भी पढ़ें : अवैध शराब पर CM हेमंत का मास्टर प्लान, GPS से होगी हर गाड़ी की निगरानी

इसे भी पढ़ें : DSP बने ये दो क्रिकेटर, CM ने दिया ऑफर लेटर… देखें

इसे भी पढ़ें : मामूली सी चूक ने ले ली दो डॉक्टरों की जान…

इसे भी पढ़ें : पेपर लीक संसोधन बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, कितनी कड़ी सजा… जानें

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में ए’नका’उंटर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टेकऑफ और लैंडिंग के वक्त क्यों मंद कर दी जाती हैं लाइटें… जानें

Kohramlive : अगर आपने कभी हवाई सफर किया है,...

रचिया महतो ने बेबी कॉर्न से लिखी कामयाबी की नई इबारत…

Ramgarh(Prince Verma) : कभी इन्हीं खेतों में परंपरागत फसलें...

रामगढ़ में उतरेगा “लालबागचा राजा”…

Ramgarh(Prince Verma) : इस बार रामगढ़ में गणपति बप्पा...

सांसद चौधरी ने गडकरी के सामने रखा नया रोडमैप…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड की सबसे संवेदनशील और दुर्घटनाग्रस्त...

कार के शीशे पर बने काले डॉट्स का क्या है राज… जानें

Kohramlive : अगर आपने कभी कार की विंडशील्ड या...