Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन के पास बने पूजा स्थल और भंडार गृह को हटाने गई पुलिस को जोरदार विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों और कई संगठनों से जुड़े लोगों के कड़े ऐतराज के बाद रेलवे पुलिस को अपना फैसला बदलना पड़ा। मौके पर पहुंचे रांची के विधायक सीपी सिंह धरने पर बैठ गये। उनका कहना था कि जबतक रेलवे दूसरी जगह विकल्प के रूप में नहीं देता तबतक यह नहीं तोड़ा जा सकेगा। रेलवे स्टेशन के पास बने पूजा स्थल और भंडार गृह को हटाने को लेकर रेलवे अधिकारी लंबे समय से कोशिश में जुटे हैं। कुछ लोगों ने बताया कि इस मसले पर बीते कल स्थानीय और दुर्गा पूजा समिति से जुड़े लोग रेलवे अधिकारियों से मिल इस कार्रवाई को रोकने की मांग रखनी चाही थी, पर अधिकारी उनसे मिले तक नहीं। रेलवे स्टेशन के सामने बीते 70 साल से पूजा का आयोजन हो रहा है। रेलवे प्रशासन के इस रूख से स्थानीय लोगों में कड़ी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि इस तरह पूजा स्थल को अचानक नहीं हटाया जा सकता।
इसे भी पढ़ें : पति-पत्नी के रिश्ते में आई खटास का भयानक अंत, सास को भी नहीं छोड़ा…
इसे भी पढ़ें : क्या बताये बाबू… हक जताने पर अनाप-शनाप सुनना पड़ता है… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : BPSC की पीटी परीक्षा का पैटर्न बदला
इसे भी पढ़ें :झारखंड को 3 श्रेणियों में मिले पुरस्कार
इसे भी पढ़ें :ब्रिटिश पीएम लिज ट्रस ने किया Resign
इसे भी पढ़ें :पेट्रोल कांड से वास्ता नहीं छूटा, इस बार दुमका में क्या हुआ देखें…








