सरायकेला : सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाये गये 25 केन बम पुलिस ने बरामद किया है। सभी बम सीरीज में जंगली क्षेत्र के कच्ची सड़क पर लगाई गई थी। सर्च ऑपरेशन पर निकली टीम को कच्ची सड़क पर कुछ संदिग्ध लगा। टीम ने गहनता से जब जांच की तो एक के बाद एक सीरीज में लगाये 25 केन बम मिले। सुरक्षाबलों ने सभी बमों को डिफ्यूज कर दिया। सभी बम 2 से 3 किलो के थे। सुरक्षाबलों को यह सफलता सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड के दलभंगा ओपी अंतर्गत रूगुडीह पंचायत सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली।
यहां याद दिला दें कि गुरुवार को भी नीमडीह-पांडुबुरू से कुदाहातू जाने वाली कच्ची पहाड़ी रास्ते में सीरीज में लगाए गए करीब 25 केन बम मिले थे। जानकारी के अनुसार सभी आईडी बम भाकपा माओवादी नक्सल संगठन के रमेश उर्फ अनल दा दस्ते द्वारा प्लांट किए गए थे। अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक पुरुषोत्तम कुमार और सीआरपीएफ 21सी 157 बटालियान के नीरज सिंह राठौर ने किया। अभियान में जिला बल के अलावा सीआरपीएफ की एफ 157, ए 157 और झारखंड जगुआर की एजी 07, 25 के अलावा बीडीडीएस टीम 5 एवं सैट 39 के जवान शामिल थे।
Read More : मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्या हुआ, देखें…
Read More : करंट लगने से मरा, जन आक्रोश उबाल पर, रोड जाम…वीडियो
Read More : एक बोतल पानी के लिए मारा गया मिथिलेश, देखिए कैसे…
Read More : प्लास्टिक के बर्तन दाग लगने से हो गए हैं खराब, इन टिप्स को करें फॉलो
Read More : T-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानिये किसे मिला मौका, किसका कटा टिकट
Read More : जेल में लगी भीषण आग, 41 ड्रग्स कैदियों की मौत, 39 झुलसे
Read More : कैसे ब्रह्मपुत्र नदी में डूबी नाव, सामने आया खौफनाक वीडियो
Read More : ब्रह्मपुत्र नदी में आपस में टकराई दो नाव, कई लापता
Read More : 5 राज्यों में राज्यसभा की इतने सीटों पर उपचुनाव का एलान, जानें कब होगी वोटिंग
Read More : नई-नवेली दुल्हन को रेलवे स्टेशन पर छोड़ गायब हो गया पति, देखें वीडियो
Read More : अब थाना और कोर्ट के चक्कर में पड़े गार्जियन, देखें वीडियो…












