Ranchi : रोहित साहू और उसके छह साल के मासूम बेटे अंकित साहू की मौत ने सबको अंदर से हिला कर रख दिया। वहीं रोहित की बीवी निर्मला देवी और उसकी आठ साल की बेटी अर्पणा कुमारी की हालत खराब है। दोनों को रिम्स में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस अबतक किसी का बयान नहीं ले सकी है। पुलिस को निर्मला या उसकी बेटी के होश में आने का इंतजार है। वैसे आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह से परेशान पूरे परिवार ने जहर खा लिया। दिल को झकझोर देने वाली यह घटना राजधानी रांची के ठाकुरगांव (बुढ़मू) थाना क्षेत्र गुरूगाई गांव में हुई। इस घटना से पूरे गांव के लोग दुखी हैं। जितनी जुबां, उतनी तरह की बातें हो रही है। कुछ लोग इसे फूड प्वाजनिंग भी बता रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है। बाप-बेटे की मौत रिम्स में इलाज के दौरान हो गई। पुलिस को इनके पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।
घटना को लेकर कुछ लोगों ने बताया कि रोहित साहू अपने मां-बाप से अलग रहता था। शंका जताई जा रही है कि मंगलवार की रात ही पूरा परिवार जहर से पीड़ित हो गया। बुधवार की सुबह जब पड़ोसियों को इस बात की भनक लगी तो चारों को रिम्स पहुंचाया गया। जहां रोहित और उनके बेटे को नहीं बचाया जा सका। कुछ लोगों का कहना है कि पति-पत्नी में अक्सर तकरार होते रहता था। दोनों एक दूसरे से खुश नहीं थे। कई बार तो पड़ोसियों ने इनमें सुहल भी कराया था। निर्मला ज्यादा दुखी रहा करती थी।
इसे भी पढ़ें : बालू घाट चालू, 700 रुपये में 1 हजार घन फुट कोई भी ले जा सकता है… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :जवान बिटिया को हो रही थी खून की उल्टी, तांत्रिक ने तबाह कर दी जिंदगी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :जेल से रिहा हुए संजय राउत, बोले-हमें न्याय मिला, हम झुकेंगे नहीं
इसे भी पढ़ें :उसे खरोंच तक नहीं आई, पीछे बैठा शख्स चल बसा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :इसमें मासूम आदया का क्या कसूर था, देखें वीडियो…












