Bahraich(Harinarayan Chouhan) : जवान बेटी को खून की उल्टी हो रही थी। कई डॉक्टरों से उसे दिखाया गया, पर उल्टी बंद नहीं हुई। तब किसी ने लड़की की मां को तांत्रिक लाल महाराज के पास ले जाने को कहा। 26 साल की बेटी को लेकर उसकी मां तांत्रिक लाल महाराज के पास गई। तांत्रिक ने उसे ठीक कर देने की बात कही। बेटी को वह झाड़-फूंक के बहाने अपने पास बुलाता रहा। इल्जाम है कि इसी दरम्यान तांत्रिक ने जवान बेटी की आबरू लूट ली। इस बात की जानकारी जब उसकी मां को मिली तो वह बावरी सी हो गई। भागी-भागी कोतवाली देहात थाना पहुंची। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये तांत्रिक लाल महाराज को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस हर बिंदु पर गहराई से तहकीकात कर रही है। यह सनसनीखेज वारदात यूपी के जनपद बहराइच से सामने आई है। सुने क्या बोले बहराईच के ASP…..
इसे भी पढ़ें : जहरीले सांपों की तस्कर फीमेल चंद्रा ने खोली जुबां, चौंका गई सबको, देखें…
इसे भी पढ़ें :71 ठिकानों पर रेड, करीब पौने दो करोड़ मिले…
इसे भी पढ़ें :यूपी के बाइक चोर का पाकुड़ में हुआ यह हाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :इसमें मासूम आदया का क्या कसूर था, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :जिंदा पति के मर्डर केस में बीवी को हुई जेल, सदमे में गई बाप की जान… देखें
इसे भी पढ़ें :Edible Oil Price : सस्ते हो गए खाने वाले तेल, देखें…
इसे भी पढ़ें :20 यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार












