Giridih : फिरौती की खातिर अगवा किये गये डॉक्टर के बेटे पंकज दास को पुलिस ने सही-सलामत खोज निकाला। किडनैप पंकज को कुरुमडीहा के जंगल में छुपा कर रखा गया था। पुलिस ने सबसे पहले फिरौती के लिये फोन कर रहे शख्स को उठा लिया। वह पुलिस के सामने सारा कुछ उगल गया। मिले क्लू पर कई थानों की पुलिस पूरे लाव-लश्कर के साथ गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुरूमडीहा जंगल में घुस गई। रात के अंधेरे में पुलिस को किडनेपरों का कोई टोह नहीं मिल सका। उजाला होते ही एक बाइक पर जाते दो लोगों को पुलिस ने देखा। दोनों का पीछा किया गया तो दोनों बाइक छोड़ कर भाग निकले। यह बाइक अपहृत पंकज दास का ही निकला। शक यकीन में बदल गया। पुलिस ने जंगल को चारों तरफ से घेर लिया। डेढ़ सौ से ज्यादा जवान जंगल में झोंक दिये गये। पुलिस के तेवर को देख जंगल में छुपे किडनैपरों ने अपहृत पंकज दास तो छोड़ दिया। इस तरह पंकज को सही-सलामत बचा लिया गया। पंकज के पिता लक्ष्मण दास डॉक्टर हैं। पंकज का अपहरण गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के चतरो बाजार से हुआ था। फिरौती के लिये अपहर्त्ताओं ने उसके पिता को फोन किया था। पुलिस को यह कामयाबी गिरिडीह पुलिस कप्तान दीपक कुमार शर्मा के नेतृत्व में मिली।
इसे भी पढ़ें :21 जून को PM जायेंगे श्रीनगर, सुरक्षा तगड़ी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :दोबारा देना होगा Neet एग्जाम… जानें किन्हें
इसे भी पढ़ें :अरुणाचल के CM और डिप्टी CM ने ली शपथ
इसे भी पढ़ें :”प्यार में धोखा देने की सजा केवल मौ*त” हंसते हुये गुनाह कबूल ये बोल गया प्रेमी
इसे भी पढ़ें :शिक्षा का अलख जगाना है, म्यूटेशन रोकने वाले दंडित होंगे : CM
इसे भी पढ़ें :कुंवारी में जीजा नहीं छोड़ा, शादी के बाद पति जाना तो भयानक कांड…जानें
इसे भी पढ़ें :तीन IAS अफसरों का ट्रांसफर, चुनाव के बाद पहला फेरबदल…
इसे भी पढ़ें :नौकरी नहीं मिली तो आधी भू-समाधी ले ली, पुलिस तैनात…
इसे भी पढ़ें :सुनीता केजरीवाल की बढ़ सकती है मुसीबत… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :रेपिस्टों का कुछ नहीं बिगड़ा, शर्म से झुक गया सबका माथा









