spot_img
spot_img
spot_img

दबंग रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह को उड़ाने वाला कर सकता है सरेंडर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : दबंग रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह को सरेराह गोलियों से भून देने में वांटेड संदेही सिंटू सिंह को धर लिया गया है। वहीं धनबाद पुलिस सिंटू के भाई पिंटू सिंह और राजेश चौहान को बहुत जोर-शोर से खोज रही है। इन दोनों का लोकेशन कभी जमशेदपुर तो कभी बंगाल मिला। एक बार तो पिंटू सिंह का लोकेशन पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में मिला। राजेश चौहान का लोकेशन बोकारो में भी मिला था। दोनों का लोकेशन बदलते रहने की बात सामने आई है। गिरफ्तार सिंटू सिंह ने पुलिस के सामने दावा किया है कि उसका भाई पिंटू सिंह बहुत जल्द सरेंडर कर देगा। सिंटू से पुलिस कुछ खास नहीं उगलवा पाई है। उसने पुलिस से कहा कि वह गोली मारने में शामिल नहीं था। हालांकि पुलिस ने अबतक आधिकारिक तौर पर अपना कोई बयान जारी नहीं किया है।

रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की हत्या के बाद से दोनों भाई ट्रेसलेस हो गये। पुलिस दोनों भाईयों को खोज रही थी। खबर है कि सरायढेला थाना की पुलिस ने वांटेड पिंटू सिंह के भाई सिंटू को भूली मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। सिंटू चोरी-चुपके एक टेम्पो से उतर जब अपने घर जा रहा था, तभी वह धरा गया। उसका घर न्यू मटकुरिया कालोनी में है। यहां याद दिला दें कि बीते कुछ दिन पहले दबंग रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्हें पीके राय कॉलेज गेट के पास गोलियां मारी गई थी। वो अपने बेटे को छोड़ने गोविंदपुर में उसके कॉलेज गये थे। जैसे ही बेटा बाइक से उतरकर कॉलेज के अंदर गया, तभी पहले से घात लगाये शूटरों ने उन्हें गोलियां मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर वहां से भाग निकले।

इसे भी पढ़ें : ALERT ! रांची में नकली सिंदूर से लेकर मुल्तानी मिट्टी तक की बिक्री, चौंका गई टीम

इसे भी पढ़ें : रांची के इस PDS दुकानदार पर गिरेगी गाज, डीएसओ को मिली कंप्लेन

इसे भी पढ़ें : सिद्धार्थ की हुईं कियारा, सूर्यगढ़ पैलेस में धूमधाम से हुई शादी

इसे भी पढ़ें : संसद में अचानक सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, राहुल गांधी ने मां को…

इसे भी पढ़ें : नहीं रही उम्रदराज बाघिन ‘वीना रानी’, जानें कैसे हुआ अंत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...