ग्रामीणों का दर्द : मजबूरी में नक्सलियों को खिलाना पड़ता है खाना

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • तीन लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीणों ने थाने को घेरा
  • नक्सलियों के खौफ का दर्द बयां किया, पुलिस से बताई पीड़ा

लोहरदगा : मजबूरी में नक्सलियों को खिलाना पड़ता है खाना। जी हां, उनका खौफ इतना है कि हमें उन्हें जरूरी चीजें मुहैया करानी पड़ती है, नहीं तो हम मारे जाएंगे। हमारे क्षेत्र में आकर देखिए रह कर देखिए, परिवार के साथ रहिए, आपको भी नक्सलियों को खाना खिलाना पड़ेगा। हम ऐसा करने के लिए मजबूर हैं। आक्रोश के साथ इस दर्द को पुलिस के सामने बयां किया लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग गांव के ग्रामीणों ने।

तीन ग्रामीणों को जेल भेजा पुलिस ने

हुआ ऐसा कि नक्सलियों का सहयोग करने के आरोप में पुलिस ने तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार किया था। उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके विरोध में ग्रामीणों ने थाने को घेर लिया। इसमें काफी संख्या में महिला-पुरुष भी पहुंचे थे। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी सेरेंगदाग थाने के पास पहुंचे। डीएसपी मुख्यालय और सिविल एसडीओ की अगुवाई में सिविल प्रशासन और पुलिस ने ग्रामीणों को यह विश्वास दिला कर वापस भेजा कि किसी भी निर्दोष को नहीं फंसाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : पलामू में भीषण सड़क दुर्घटना, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

एसडीओ ने कहा, पुलिस अपना रूटीन काम कर रही

एसडीओ ने ग्रामीणों से कहा कि पुलिस अपना रूटीन कार्य कर रही है। पुलिस पब्लिक के बीच समन्वय मजबूत होगा। करीब चार घंटे तक ग्रामीण सेन्हा थाना के बाहर डटे रहे। बीते 30 अक्टूबर को शाही घाट ने पुलिस पर नक्सलियों के हमले के बाद जांच और कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसका विरोध ग्रामीण कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : # LaluPrasad : जुगाड़ के चक्‍कर में करा ली फजीहत

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन बोले, लोकतंत्र डर और हिंसा से नहीं, संवाद से चलता है…

Ranchi : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के...

कोडरमा के किचन सेंटर में धमाका, चार लोग बेतरह झुलसे…

Koderma : कोडरमा के तिलैया के गांधी स्कूल रोड...

पहली पत्नी रहते रचाई दूसरी शादी, पहुंचा जेल…

Hazaribagh : रिश्तों में भरोसा सबसे बड़ी पूंजी माना जाता...

चंद्रवंशी समाज ने होनहार बच्चों को किया सम्मानित…

Hazaribagh : अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय समाज, चौपारण इकाई...