कोडरमा : मंदिर जा रहे बाइक सवार पिता और पुत्र ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है की पिता , बेटे को सिलीगुड़ी में क्लास-2 में पढ़ाने के लिए वहां रह रही अपनी बहन के घर गए थे। शनिवार को रामचंद्र अपनी बहन के घर से एक बाइक पर सवार होकर बेटे के साथ सिलीगुड़ी के एक मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने पिता-पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ ही देर बाद दोनों ने दम तोड़ दिया। यह घटना पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में हुई है। मृत की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के तिलोकरी निवासी रामचंद्र यादव (35) व उनके पुत्र शिवम कुमार (8) के रूप में की गई है।
इसे भी पढ़ें : घिन आती है जेल गये अंकल पर… देखिए, कैसे गुजर जाती है रोती हुई बिटिया की रतिया…
इसे भी पढ़ें : मेरे यार ने जो किया, वह दुश्मन भी न करे… जिस दोस्त को पनाह दी, वही पत्नी को लेकर भाग गया










