spot_img

रह-रहकर बेहोश हो रही है नई नवेली दुल्हन… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : ढेर सारे सपने और अरमान संजोये ससुराल आई पुष्पा बेवा हो गई। शादी के चौथे दिन बाद ही दूल्हे श्रवण कुमार की फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली। नई-नवेली दुल्हन को हर किसी ने खुशहाल जिदंगानी का आशीर्वाद दिया था, पर अब दुल्हन बार-बार बेहोश हो रही है। वह गहरे सदमे में है। दुल्हन के आने की खुशी में दिन भर मंगल गीत गूंजे, पर दूसरे ही दिन घर का आंगन सूना हो गया। हर किसी के मुख से केवल इतना ही निकला श्रवण बेटा तूने ऐसा क्यों किया? फिलहाल इसका जवाब किसी के पास नहींं है। दिल दहला देने वाली यह वारदात यूपी के हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के भीटी गांव में हुई। वहीं दुल्हन का मायके गाजीपुर के जनपद के सादियाबाग थाना क्षेत्र के बादशाहपुर गांव में है। पुष्पा के पिता का नाम सुभाष है।

घटना को लेकर अबतक जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार बीते 1 जुलाई को श्रवण की शादी पुष्पा के साथ हुई थी। 2 जुलाई को पुष्पा अपने ससुराल आ गई। घर के आंगन में खुशियों की चादर बिछी थी। चारों तरफ एक अजीब सी खुशी। मुंह दिखाई तक की रस्म पूरी नहीं हो पाई, अचानक आई एक मनहूस खबर सबकों हैरान कर गई। बीते सोमवार देर रात तक घर में गाना-बजाना होता रहा। मंगलवार की सुबह श्रवण अपने खेत की ओर गये। वह खेतीबारी करता था। कुछ लोगों ने देखा कि एक किसान श्रवण की डेड बॉडी खेत में गमछे के फंदे से लटका मिला। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें : बहुचर्चित तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग के गुनहगारों को मिली 10-10 साल की सजा… जानें

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में सरेराह युवक को गोलियों से भू’ना… देखें

इसे भी पढ़ें : साहिबगंज में रंगदारी नहीं मिलने पर मा’रा गया था चौकीदार… जानें

इसे भी पढ़ें : युवक पर पेशाब करने वाला नेता अरेस्ट, पुलिस ने ढहा दिया घर… जानें

इसे भी पढ़ें : मशहूर जमीन कारोबारी कमल भूषण का सबसे खास भी मा’रा गया… देखें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

Ranchi(Neeraj Thakur) : बाहर से देखने पर जेल की...

बाबा नगरी में पहली बार टोटो बनेगा ‘जीवनरक्षक’, जानें कैसे…

Deoghar : सावन की आहट के साथ बाबा बैद्यनाथ...

कमर में खोंस बेखौफ घूम रहा था, धरा गया 89 आर्मी ग्राउंड के पास…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अपराध...

रामपुर में खपाने जा रहा था अफीम, ऐसे धरा गया…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना पुलिस ने नशे...