Sahibganj : कृषि विभाग के चौकीदार संतोष मोदी की हत्या में नाम आने के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापामारी कर शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। साहिबगंज के सदर SDPO राजेंद्र दुबे ने खुलासा किया कि इस हत्याकांड में पहले एक अन्य युवक विक्रम दास को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विक्रम ने हत्या के पीछे छुपे सारे राज उगले थे। रंगदारी नहीं मिलने पर चौकीदार संतोष मोदी की हत्या कर दी गई थी। संतोष कृषि विभाग के गेट के पास एक छोटी सी नास्ता की दुकान चलाता था। उसके दो बेटे उसका साथ देते थे। संतोष मोदी रात्रि गार्ड था। उसे अनुकंपा के आधार पर यह नौकरी मिली थी। उसके दुकान में पहले कई बार चोरी हो चुकी थी। उसकी दुकान को जलाने की भी कोशिश की गई थी। बीते 12 जून की रात 10:30 अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर संतोष की हत्या कर दी थी।
इसे भी पढ़ें : युवक पर पेशाब करने वाला नेता अरेस्ट, पुलिस ने ढहा दिया घर… जानें
इसे भी पढ़ें : मशहूर जमीन कारोबारी कमल भूषण का सबसे खास भी मा’रा गया… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा एक्शन, CO जा सकते हैं जेल… जानें
इसे भी पढ़ें :अभिषेक झा को सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा एक्शन, CO जा सकते हैं जेल… जानें
इसे भी पढ़ें : उषा मार्टिन देगा मुआवजा, किया यह ऐलान…
इसे भी पढ़ें : देवघर में गजब का अनोखा सा नजारा, सावन के पहले ही दिन उमड़ा कांवरियों का सैलाब








