JAMSHEDPUR: कुछ युवकों ने ग्रीन पार्क बस्ती में रविवार को जमकर उत्पात मचाया। युवकों ने कदमा थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क बस्ती में रहने वाले अमित चालक के घर जमकर पथराव किया। पथराव में घर की कुछ महिलाएं भी घायल हुई है। वहीं मारपीट में अमित चालक को गंभीर चोट लगी है। पुलिस जबतक मौके पर पहुंचती तबतक सभी युवक वहां से भाग निकले थे।
Read More : कोरोना का खतरा अभी टला नहीं, गाइडलाइन का सख्ती से करें पालन : हेमंत सोरेन
अमित चालक की पत्नी मामुनि चालक ने बाघे बस्ती के युवकों पर उत्पात मचाने का आरोप लगाया है। मामुनि ने पुलिस को बताया कि 20 से 30 की संख्या में बाघे बस्ती के युवक पहुंचे और मारपीट की। पथराव भी किया। अमित चालक ने थाना में बदमाशों के खिलाफ लिखित शिकायत की है।
Read More :सोमवार से दिल्ली में खुलेंगे सभी पार्क, बार में छलकेंगे जाम
क्या है मामला
मामुनि ने बताया कि उनके घर के पास बाघे बस्ती के कुछ युवकों द्वारा डांस क्लास चलाया जाता है। रविवार को कुछ युवक और युवतियां वहां डांस कर रहे थे। मना किया तो भड़क गए। पहले तो गाली-गलौच की। पति जब पहुंचे तो युवकों ने उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं कुछ देर बाद करीब 30 की संख्या में युवक घर के पास पहुंचे और पथराव शुरू कर दिया। जिसमें घर की कुछ महिलाएं भी घायल हुई हैं।
Read More : सादा कागज पर अंगूठा लेकर दिखा दिया ठेंगा खेत बंधक रख कर्ज लिया… सुनें, एक गरीब का दर्द (Video)








