सोमवार से दिल्ली में खुलेंगे सभी पार्क, बार में छलकेंगे जाम

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब थमने लगी है। संक्रमण के घटते रफ्तार ने लोगों को राहत दी है। दिल्ली अब धीरे- धीरे अनलॉक हो रही है। प्रतिबंधों में छूट दी जा रही है। डीडीएमए ने रविवार को एक आदेश में कहा कि दिल्ली सरकार ने राजधानी में COVID प्रतिबंधों में ढील 28 जून की सुबह 5 बजे तक बढ़ा दी गई है। ढील के तहत रेस्तरां और बार में बैठने की क्षमता का 50% क्रमशः सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक और दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक बैठने की अनुमति दी गई है। रेस्तरां तथा बार के मालिकों को कोविड सुरक्षा संबंधी उपायों और सभी आधिकारिक दिशा-निर्देशों और नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। दिल्ली सरकार ने पाबंदियों में चरणबद्ध तरीके से छूट देने के तहत अब सोमवार 21 जून से सभी सार्वजनिक पार्क, उद्यान, गोल्फ क्लबों को खोलने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही बाहरी योग गतिविधियों की अनुमति होगी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, दिल्ली में सोमवार से दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक 50 प्रतिशत क्षमता के साथ बीयर बार भी खुल सकेंगे।

Read More : सादा कागज पर अंगूठा लेकर दिखा दिया ठेंगा खेत बंधक रख कर्ज लिया… सुनें, एक गरीब का दर्द (Video)

Read More :PALAMU : फंदे से लटकी मिली महिला की लाश

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

NIA की बड़ी कार्रवाई, चप्पल दुकानदार के यहां रेड…

Kohramlive : बिहार के सीमावर्ती किशनगंज में शुक्रवार तड़के...

मानसून 2026 पर IMD का बड़ा अपडेट, जानें क्या…

Kohramlive : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मॉनसून 2026...

बच्चों का ऐसे बनेगा आधार कार्ड, फ्री में होता है यह काम…

Kohramlive : आज के दौर में आधार कार्ड सिर्फ...

Royal Enfield की नई Bullet 650 लॉन्च, कीमत जानें…

Kohramlive : रॉयल अंदाज, भारी आवाज और सड़क पर...

BSNL में नौकरी पाने का शानदार मौका, इतनी मिलेगी सैलरी…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...